चुकंदर खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? यहां जानें किस तरह खाने से मिलेगा दोगुना फायदा

Chukandar Khane Ka Sahi Tarika: चुकंदर खाने के तरीके बहुत हैं. अगर अभी तक आप इसे सिर्फ कच्चा ही खाते आए हैं, तो अब कुछ अलग तरीके से बनाकर अपनी डाइट में शामिल करें. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
What is the healthiest way to eat beets?

Chukandar Khane Ka Sahi Tarika: जब शरीर में खून बढ़ाने की बात आती है, तो सबसे पहले एक ही सब्जी दिमाग में आती है बीटरूट यानी चुकंदर, लेकिन क्या आप जानते हैं खून बढ़ाने के अलावा भी इसके कई फायदे हैं, जैसे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती, शरीर को डिटॉक्सिफाई करती है, पेट को ठीक रखती है और शरीर की सूजन को कम करती है. जैसे इसके फायदे एक नहीं अनेक हैं, ऐसे ही इसे खाने के तरीके भी बहुत हैं. अगर अभी तक आप इसे सिर्फ कच्चा ही खाते आए हैं, तो अब कुछ अलग तरीके से बनाकर अपनी डाइट में शामिल करें.

चुकंदर को कैसे खाएं?

स्टीम कर सकते हैं: अगर आप चुकंदर को भाप में पकाकर खाते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स सुरक्षित रहेंगे और आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे.

स्मूदी बनाकर: चुकंदर की पौष्टिक स्मूदी तैयार की जा सकती है. इसे दही, केला या किसी भी बेरी के साथ ब्लेंड करके आनंद लिया जा सकता है. आप इसे एक हेल्दी ड्रिंक की तरह अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं. 

फर्मेंटेड चुकंदर: जो लोग पेट से जुड़ी दिक्कतों से परेशान रहते हैं, उनके लिए फर्मेंटेड चुकंदर एक बेहतरीन विकल्प है. यह पेट से जुड़ी दिक्कतों से राहत दिलाता है और पाचन को मजबूत बना सकता है.

जूस की तरह: आप इसका ताज़ा जूस निकालकर भी पी सकते हैं. इसे और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें सेब या गाजर भी मिला सकते हैं.

रोस्ट यानी भूनकर खाएं: ज्यादातर लोग इसे कच्चा खा जाते हैं. अगर आप इसका स्वाद बढ़ाना चाहते हैं, तो इसे हल्के ऑलिव ऑयल में रोस्ट कर सकते हैं, इस तरीके से खाने में न सिर्फ स्वाद बढ़ेगा, बल्कि पोषक तत्व भी बने रहेंगे.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: वृंदावन में फूलों की होली कब खेली जाएगी, जानिए इसके पीछे का कारण और महत्व

Featured Video Of The Day
PM Modi News: पॉपुलर नेताओं की लिस्ट में टॉप पर PM मोदी, PM मोदी, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स