Chinese New Year: दुनिया भर में त्योहारों की रौनक तो हमेशा रहती है, लेकिन जब बात चीनी नव वर्ष (Chinese New Year) यानि चाइनीस न्यू ईयर की हो, तो नजारा ही कुछ और होता है. साल 2026 चाइनीस न्यू ईयर 17 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो पूरे 15 दिनों तक चलेगा और 3 मार्च को 'लालटेन महोत्सव' के साथ इसका समापन होगा. इसे 'वसंत महोत्सव' (Spring Festival) भी कहा जाता है.
चीन से लेकर भारत और दुनिया के हर कोने में बसे चाइनीस कम्युनिटी के लिए यह साल का सबसे बड़ा दिन होता है. यह सिर्फ कैलेंडर बदलने जैसा नहीं है, बल्कि यह परिवार के साथ जुड़ने का भी त्यौहार है.
चाइनीस न्यू ईयर की तारीखें क्यों बदलती रहती हैं? (Why do the dates of Chinese New Year keep changing)
अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि चाइनीस न्यू ईयर हर साल अलग तारीख को क्यों आता है? दरअसल, यह हमारे सौर कैलेंडर (Gregorian Calendar) के बजाय चंद्र-सौर कैलेंडर (Luni-solar Calendar) पर आधारित होता है. यह अमावस्या से शुरू होकर पूर्णिमा पर खत्म होता है. इसी वजह से यह हर साल 21 जनवरी से 20 फरवरी के बीच किसी भी दिन पड़ सकता है.
चाइनीस न्यू ईयर की थीम- (Chinese New Year theme)
चीनी ज्योतिष में हर साल किसी न किसी जानवर और तत्व को समर्पित होता है. साल 2025 'लकड़ी के सांप' (Wood Snake) का साल था, वहीं 2026 'अग्नि अश्व' (Fire Horse) का साल होने वाला है.
चीनी संस्कृति में 'अश्व' यानी घोड़े को ऊर्जा, रफ्तार और आजादी का प्रतीक माना जाता है. जब इसमें 'अग्नि' यानी आग का तत्व मिल जाता है, तो यह साल और भी ज्यादा जोश और जुनून से भरा माना जाता है.
कैसे मनाया जाता है यह 15 दिनों का जश्न? (How To celebrate Chinese New Year)
चाइनीस न्यू ईयर का असली मजा अपनों के साथ आता है. इसे मनाने के कुछ खास तरीके हैं-
1. डिनर-
नए साल की पूर्व संध्या पर परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर खाना खाते हैं. यह उनके लिए साल का सबसे जरूरी खाना होता है.
2. स्पेशल डिशेज-
इस दौरान डम्पलिंग (Dumplings) बनाई जाती हैं, जो समृद्धि का प्रतीक हैं. स्पेशल डिशेज में मछली जरूर बनाई जाती है क्योंकि, चीनी भाषा में मछली का उच्चारण 'बचत' या 'अधिकता' जैसा होता है. साथ ही चावल के केक (Rice Cakes) तरक्की का संकेत देते हैं.
3. लाल लिफाफे-
बड़े लोग बच्चों को लाल लिफाफे में पैसे डालकर देते हैं, जिसे सौभाग्य माना जाता है.
4. लालटेन महोत्सव-
15वें दिन जब चांद पूरा गोल होता है, तो हजारों लालटेनें आसमान और सड़कों को जगमगा देती हैं. यह शांति और नई शुरुआत का संदेश देता है.
ये भी पढ़ें- Gharelu Nuskhe: सिर्फ 5 रुपए में पिंपल से मिलेगा छुटकारा, बस करना होगा ये...
World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...