सिर्फ 50 रुपए से शुरू होती है एक कुर्ती की कीमत, भारत की 3 सबसे सस्ती कपड़ा मार्केट

 Kurti Wholesale Market Delhi: यहां हम आपको दिल्ली से लेकर मुबाई तक 3 ऐसे सबसे सस्ते बाजारों के बारे में बताने वाले हैं, जो सस्ती कुर्तियों के लिए फेमस हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिल्ली का सबसे सस्ता कपड़ा बाजार कौन सा है?

 Kurti Wholesale Market Delhi: अगर आप कम दामों में स्टाइलिश, कम्फर्टेबल और डेली-वियर कुर्तियां खरीदने का सोच रहे हैं, तप आपको सही बाजार का पता होना बेहद जरूरी है. क्या आप जानते हैं बड़े ब्रांडस की तरह की क्वालिटी और डिजाइन आपको लोकल मार्केट में भी बिल्कुल आसानी से मिल जाएंगे. यहां हम आपको दिल्ली से लेकर मुंबई तक 3 ऐसे सबसे सस्ते बाजारों के बारे में बताने वाले हैं, जो सस्ती कुर्तियों के लिए फेमस हैं.

Photo Credit: Pexels

गांधी नगर मार्केट (दिल्ली)

  • एशिया की सबसे बड़े रेडीमेड गारमेंट मार्केट में से एक है.
  • कुर्तियों से लेकर टी-शर्ट, जीन्स सस्ते दामों में मिलते हैं.
  • इस मार्केट में कई दुकानदार खुद कपड़े बनाते हैं, यही कारण है सीधा फैक्ट्री से ही सामान मिल जाता है.
  • डिजाइन की बात करें, तो यहां हर सीजन के नए फैशन वाले कपड़े यहां आराम से मिल जाएंगे.
  • आप चाहे एक पीस लें या बड़ी क्वांटिटी, दोनों तरह की खरीदारी कर सकते हैं. 

कब बंद रहती है: हर सोमवार
खुलने का समय: सुबह 10 से रात 8 बजे 
कैसे पहुंचें: सबसे पास सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पड़ेगा.

सूरत कपड़ा मार्केट

  • सूरत में हजारों पॉवरलूम, फैक्ट्रियां और स्टिचिंग यूनिट्स हैं, जहां बड़े पैमाने पर कुर्तियां तैयार की जाती हैं.
  • डिजाइन और प्रिंट की बड़ी वैराइटी मिल जाएगी. 
  • ट्रेंडी और लेटेस्ट फैशन सबसे पहले यहीं आता है.
  • सीधे फैक्ट्री से मिलने की वजह से कुर्तियां 150 से 300 रुपए की रेंज में भी मिल जाती हैं.

कब बंद रहती है: रविवार 
खुलने का समय: 10:00 बजे से रात 9:00

मंगलदास मार्केट (मुंबई)

  • कॉटन से लेकर सिल्क, चिफ़ॉन, जॉर्जेट, लिनेन, एम्ब्रॉइडरी हर तरह का फैब्रिक आसानी से मिल जाता है. 
  • कई दुकानों पर होलसेल कीमतें मिलती हैं जो अन्य मार्केट्स की तुलना में काफी कम होती हैं. 
  • शादी के लहंगे, साड़ी, दुपट्टे और भारी एम्ब्रॉइडरी वाले कपड़ों के लिए यह मार्केट बहुत मशहूर है.
  • पास में ही कई टेलर्स और स्टिचिंग यूनिट मिल जाते हैं, जहां कपड़ों को तुरंत सिलवाया जा सकता है.

कब बंद रहती है: रविवार
खुलने का समय: 10:00 बजे से रात 8:00

इसे भी पढ़ें: गर्मी में चंदन की लकड़ी क्यों है रामबाण? जानें काढ़ा पीने के जबरदस्त फायदे

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: बदला खेल, बदली रणनीति, कौन जीतेगा? | NDTV Chai Stop | Mamata Banerjee