Bihar 12th Board, RBSE Rajasthan 10th Results 2026: सीबीएसई (CBSE), आरबीएसई राजस्थान (RBSE Rajasthan) और बिहार बोर्ड (Bihar Board) के रिजल्ट का समय हर परिवार के लिए भावनात्मक होता है. बच्चों के साथ-साथ माता-पिता भी तनाव और उम्मीदों के बीच झूलते रहते हैं. कई बार यह दबाव बच्चों के आत्मविश्वास पर असर डालता है. लेकिन, यह समझना जरूरी है कि रिजल्ट सिर्फ एक पड़ाव है, पूरी जिंदगी का फैसला नहीं. हर बच्चा अलग होता है और उसकी क्षमता भी अलग होती है. ऐसे में माता-पिता की भूमिका बहुत इंपोर्टेंट हो जाती है. सही समय पर सही शब्द और सपोर्ट बच्चों के मन में नई एनर्जी भर सकते हैं. इस दौर में बच्चों को प्रोत्साहित करना, उनके डर को कम करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना सबसे जरूरी है.
ये भी पढ़ें: बच्चों का दिमाग कैसे तेज करें? डॉक्टर ने बताया माता-पिता की कौन सी आदतें तय करेंगी उनके भविष्य...
रिजल्ट के समय बच्चों का आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं? | How to Boost Children's Self-Confidence During Results Season?
1. रिजल्ट को अंतिम सच न मानें
बच्चों को समझाएं कि बोर्ड रिजल्ट उनकी पूरी पहचान नहीं है. यह सिर्फ एक परीक्षा का परिणाम है, न कि उनकी काबिलियत का पूरा मापदंड. अगर नंबर कम आए हैं, तो उन्हें यह महसूस न होने दें कि वे असफल हैं.
अगर बच्चों के नंबर कम आएं तो उन्हें ये न महसूस कराएं कि वे असफल हैं.
2. खुलकर बात करने का माहौल बनाएं
रिजल्ट के समय बच्चे अपने मन की बात दबा लेते हैं. माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों से दोस्त की तरह बात करें. उनसे पूछें कि वे कैसा महसूस कर रहे हैं और बिना जज किए उनकी बात सुनें.
3. प्रयास की सराहना करें, सिर्फ नंबर की नहीं
अक्सर माता-पिता सिर्फ अच्छे नंबर आने पर ही खुश होते हैं, लेकिन जरूरी है कि बच्चे की मेहनत को भी सराहा जाए. इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में और बेहतर करने की कोशिश करते हैं.
4. तुलना करने से बचें
शर्मा जी का बेटा जैसी तुलना बच्चों के मन में हीन भावना पैदा कर सकती है. हर बच्चे की अपनी स्पीड और कैपेसिटी होती है. तुलना करने के बजाय उनके अपने सुधार पर ध्यान दें.
5. असफलता को सीखने का मौका बनाएं
अगर परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं आया, तो बच्चों को समझाएं कि यह एक सीखने का अवसर है. उनसे बात करें कि कहां सुधार की जरूरत है और आगे कैसे बेहतर किया जा सकता है.
6. इमोशनल सपोर्ट सबसे जरूरी
रिजल्ट के समय बच्चों को सबसे ज्यादा जरूरत भावनात्मक सहारे की होती है. उन्हें यह भरोसा दिलाएं कि चाहे परिणाम कुछ भी हो, आप हमेशा उनके साथ हैं.
7. भविष्य का प्लान साथ मिलकर बनाएं
रिजल्ट के बाद बच्चों के साथ बैठकर उनके भविष्य की दिशा तय करें. उनकी रुचि और क्षमता को समझते हुए सही विकल्प चुनने में उनकी मदद करें.