सर्दियों के मौसम में बालों की सेहत का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है. सर्दी में ठंडी हवा, कम नमी और घर के अंदर हीटर के कारण स्कैल्प और बाल रूखे, बेजान और फ्रिजी हो सकते हैं. बालों के रूखे होने पर ज्यादातर लोग तेल लगाना शुरू कर देते हैं. बालों में तेल की मालिश करवाते हैं, ताकी बालों को अच्छा पोषण मिले और स्कैल्प भी हेल्दी रहे. अक्सर घरों में बालों के लिए नारियल तेल और अरंडी यानी कैस्टर का तेल सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. ये दोनों तेल बालों के लिए अच्छे माने जाते हैं, लेकिन सवाल यह है कि सर्दियों में बालों के लिए कौन-सा तेल ज्यादा फायदेमंद है. चलिए आपको बताते हैं नारियल तेल और अरंडी के तेल में क्या अंतर है और सर्दियों में बालों की देखभाल के लिए कौन-सा बेहतर है.
बालों के लिए कैस्टर ऑयल
लंबे और घने बाल पाने की चाह रखने वाले लोगों के बीच कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल बहुत पसंद किया जाता है. बालों के लिए कैस्टर को लेकर इंटरनेट पर बहुत से दावे किया जाते हैं, लेकिन अब तक ऐसे ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिले हैं जो यह साबित करें कि इसे स्कैल्प पर लगाने से बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं. हालांकि, कैस्टर ऑयल बालों को मुलायम बनाने, उनकी चमक बढ़ाने और रूखापन कम करने में मदद कर सकता है. कैस्टर ऑयल बालों की देखभाल में मददगार हो सकता है, लेकिन इसे बाल उगाने या फिर बालों की ग्रोथ के लिए चमत्कारी मानना सही नहीं होगा.
बालों के लिए नारियल का तेल
बालों की देखभाल के लिए नारियल का तेल बहुत अच्छा माना जाता है. एक स्टडी में नारियल तेल, सूरजमुखी तेल और मिनरल ऑयल को चेक किया गया, जिसमें पाया गया कि इन तीनों में केवल नारियल तेल ही ऐसा था, जो बालों में प्रोटीन की कमी को कम करने में प्रभावी रहा. नारियल तेल बालों की जड़ों तक नहीं, बल्कि बालों की शाफ्ट के अंदर तक पहुंच जाता है. सर्दियों में नारियल तेल ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि ठंड और हवा के कारण बाल रूखे, कमजोर और जल्दी टूटने लगते हैं. ऐसे में नारियल तेल बालों को नमी बनाए रखने और टूटने-फूटने से बचाने में मदद कर सकता है.
कैस्टर ऑयल और नारियल तेल कौन सा सबसे अच्छा
कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल में रिसिनोलेक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसके ये काफी गाढ़ी और चिपचिपा होता है. ये तेल बालों को नमी देने, रूखापन कम करने और बालों में चमक लाने में मददगार हो सकता है. वहीं, नारियल तेल में लॉरिक एसिड अधिक मात्रा में होता है. ये बालों के प्रोटीन के साथ बेहतर तरीके से जुड़ने और बालों की परतों के अंदर तक पहुंचने में मदद करती है. यही कारण है कि नारियल तेल बालों को अंदर से सुरक्षा देने और उन्हें मजबूत बनाए रखने में अधिक प्रभावी माना जाता है.
यह भी पढ़ें:- कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? गर्दन की गंदगी और टैनिंग हटाने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका