Bridal Jewellery: क्या आप एक मॉडर्न इंडियन ब्राइड-टू-बी हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने पार्टनर के प्रपोजल के साथ-साथ अपनी वेडिंग ड्रेस को भी हां कह दिया है? अब अगला स्टेप है – शादी के लिए परफेक्ट ज्वेलरी (Bridal Jewellery Set For Wedding) चुनना, जो आपके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा दे. ऐसे मौके को और खास बनाने के लिए आप किस तरह की ज्वेलरी चुनेंगी? पारंपरिक गोल्ड और कुंदन ज्वेलरी या फिर ट्रेंडी और ग्लैमरस जेमस्टोन ज्वेलरी (Gemstone Jewellery Wholesale In India). आपको जानकर ताज्जुब होगा कि इस मामले में सेलेब्स की पसंद भी तेजी से बदल रही है. चलिए ज्वेलरी डिजाइनर्स से ही जानते हैं सेलेब्स किस तरह की ज्वेलरी पसंद कर रहे हैं.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
आज की दुल्हनें क्या चुन रही हैं – गोल्ड या जेमस्टोन?
कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा और नयनतारा जैसी एक्ट्रेसेज ने हाल ही में अपनी शादी में जेमस्टोन से सजी ज्वेलरी पहनी. तो क्या आज की दुल्हनें भी उसी रास्ते पर चल रही हैं? क्या अब शादी के दिन सिर्फ बड़े डायमंड पहनना ही ट्रेंड है या कुछ और बात है इस चॉइस के पीछे?
NDTV ने इस बारे में कुछ जाने-माने ज्वेलरी डिजाइनर्स जैसे सुनीता शेखावत, अंगारा, क्राफ्टियर, गोलूभाई बदालिया डायमंड्स और एकॉइरा के एक्सपर्ट्स से बात की.
सॉलिटेयर की दीवानगी – आज भी कायम
सुनीता शेखावत कहती हैं, "सॉलिटेयर रिंग हमेशा से प्यार, कमिटमेंट और सिंप्लिसिटी की पहचान रही है. यही वजह है कि ये आज भी हर दुल्हन की पहली पसंद बनी हुई है."
अंगारा की को-फाउंडर अदिति डागा भी कहती हैं कि आज की दुल्हनें पर्सनलाइजेशन चाहती हैं, लेकिन सॉलिटेयर की क्लासिक खूबसूरती उन्हें अब भी पसंद है.
गोल्ड-कुंदन से हटकर जेमस्टोन की ओर रुख
सुनीता शेखावत बताती हैं, "आज की ब्राइड्स चाहती हैं कि उनकी ज्वेलरी उनकी पर्सनैलिटी और स्टोरी को दिखाए. वे ऐसी ज्वेलरी चाहती हैं जो शादी के बाद भी पहनी जा सके."
अदिति डागा का भी मानना है कि अब दुल्हनें भारी भरकम सेट्स के बजाय स्टाइलिश, स्टैकेबल रिंग्स और लेयर्ड नेकलेस जैसे मॉड्यूलर पीस पसंद कर रही हैं.
एमराल्ड, रूबी, और सैफायर की बढ़ती डिमांड
सुनीता शेखावत कहती हैं, "आज की दुल्हनें रंगीन जेमस्टोन्स की ओर आकर्षित हो रही हैं क्योंकि ये यूनिक और पर्सनल टच देते हैं."
क्राफ्टियर के अचल गुप्ता कहते हैं, "डायमंड तो हमेशा टॉप चॉइस रहेगा, लेकिन एमराल्ड और सैफायर की मांग भी तेजी से बढ़ रही है."
सिर्फ कीमत नहीं, इमोशनल कनेक्शन भी जरूरी
सुनीता शेखावत का मानना है कि अब दुल्हनें सिर्फ कैरेट या साइज नहीं, बल्कि डिजाइन और भावना पर ज्यादा ध्यान देती हैं. उन्हें वो पीस चाहिए जो उनके लुक और कहानी को मैच करे.
ब्राइडल ज्वेलरी में कलरफुल जेमस्टोन का जलवा
एमराल्ड का ग्रीन, सैफायर का ब्लू और पेस्टल कलर्स आज के ब्राइडल लुक को एक नया ट्विस्ट दे रहे हैं. ये ज्वेलरी सिर्फ शादी के लिए नहीं बल्कि बाद में भी काम आती है.
करीना की सॉलिटेयर रिंग – एक ट्रेंडसेटर
सुनीता शेखावत मानती हैं कि करीना कपूर की सॉलिटेयर रिंग ने कई दुल्हनों को क्लासिक रिंग्स की ओर आकर्षित किया. हालांकि अदिति डागा कहती हैं कि अब दुल्हनें उसमें अपना पर्सनल टच भी जोड़ रही हैं – जैसे कि हिडन डिजाइन, कलर्ड साइड स्टोन्स या इंग्रेविंग्स.
सेलेब्स और रेड कार्पेट पर जेमस्टोन्स का बोलबाला
अदिति डागा कहती हैं कि अब सेलेब्स ज्वेलरी को सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. जब प्रियंका चोपड़ा एमराल्ड पहनती हैं या दिलजीत सिंह टूमलाइन और डायमंड के साथ दिखते हैं – वो एक कल्चरल स्टेटमेंट बन जाता है.
क्या ये जेमस्टोन वैल्यू में भी अच्छे इन्वेस्टमेंट हैं?
सुनीता शेखावत बताती हैं कि अगर आप क्वालिटी और रेरिटी को ध्यान में रखें, तो जेमस्टोन भी गोल्ड की तरह वैल्यू बढ़ा सकते हैं.
आज की टॉप 3 ब्राइडल जेमस्टोन
• एमराल्ड – फ्रेश और रॉयल फील
• रूबी – पैशन और स्ट्रेंथ
• सैफायर – रॉयल और एलिगेंट लुक
फ्यूचर क्या कहता है?
सुनीता शेखावत कहती हैं, "अब जेमस्टोन्स सिर्फ शो-ऑफ का जरिया नहीं हैं, बल्कि आज की दुल्हनें हर पीस में खुद को ढूंढ रही हैं. पर्सनलाइजेशन, एथिकल सोर्सिंग और बोल्ड डिजाइन्स का जमाना आ चुका है."
गोलूभाई बदालिया कहते हैं, "भविष्य डायमंड का ही है. बड़े स्टोन्स, बोल्ड डिजाइन्स और थोड़ा कलरिंग टच – यही आने वाली ब्राइडल ज्वेलरी की पहचान होगी."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं