आज के समय में भला कौन ऐसा होगा जो कभी भी 'ऑनलाइन फूड ऑर्डर' न किया हो. क्योंकि हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी और काम की थकान के चलते कई बार खाना बनाने का मन नहीं करता और हम बाहर से ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर देते हैं. लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि आपका पसंदीदा पास्ता, बिरयानी, नूडल्स, या करी अक्सर काले रंग के प्लास्टिक कंटेनर्स (Black Plastic Boxes) में आता है? अगर आप इन डिब्बों को 'प्रीमियम' या 'साफ-सुथरा' समझकर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो रुक जाइए. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ये काले डिब्बे आपकी सेहत के लिए किसी बड़े खतरे से कम नहीं हैं. आइए जानते हैं कि आखिर इन डिब्बों में ऐसा क्या है जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक है.
क्यों खतरनाक हैं काले प्लास्टिक के डिब्बे?
ज्यादातर लोग सोचते हैं कि काला रंग है तो दाग-धब्बे नहीं दिखेंगे और यह देखने में भी अच्छा लगता है. लेकिन असल कहानी इसके पीछे छिपे कैमिकल्स की है.
- रीसाइकल्ड कचरे का इस्तेमाल- दरअसल, प्लास्टिक की दुनिया में काले रंग का इस्तेमाल अक्सर इसलिए किया जाता है ताकि पुराने और खराब प्लास्टिक को छुपाया जा सके. कई बार इलेक्ट्रॉनिक कचरा (जैसे कंप्यूटर, कीबोर्ड या टीवी की बॉडी) को पिघलाकर ये डिब्बे बनाए जाते हैं.
- कैमिकल्स- इन डिब्बों को बनाने में 'फ्लेम रिटार्डेंट्स' (Flame Retardants) जैसे खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल होता है. ये वही कैमिकल हैं जो इलेक्ट्रॉनिक्स में आग लगने से रोकने के लिए डाले जाते हैं. जब आप इसमें गरमा-गरम खाना डालते हैं, तो ये कैमिकल खाने में घुल जाते हैं.
- माइक्रोप्लास्टिक- गर्म खाने के संपर्क में आते ही प्लास्टिक के बारीक कण (Microplastics) टूटने लगते हैं और आपके पेट में चले जाते हैं.
सेहत के लिए कितना हानिकारक इनमें रखा खाना-
- हार्मोनल इम्बैलेंस- ये कैमिकल्स शरीर में जाकर आपके हार्मोन्स को बिगाड़ सकते हैं. इससे थायराइड, इनफर्टिलिटी और बच्चों के विकास में रुकावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
- कैंसर- लंबे समय तक इन रसायनों का शरीर में जाना कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को खतरा पैदा कर सकता है.
Photo Credit: Freepik
आम आदमी कैसे बचे इस खतरे से?
- स्टील या कांच का इस्तेमाल- जैसे ही खाना घर आए, उसे तुरंत प्लास्टिक के डिब्बे से निकालकर स्टील के बर्तन या कांच की प्लेट में पलट लें.
- रेस्टोरेंट को दें निर्देश- ऑर्डर देते समय आप रेस्टोरेंट से गुजारिश कर सकते हैं कि वे खाना पेपर बैग या सिल्वर फॉयल वाले गत्ते के डिब्बे में पैक करें.
- डिब्बों को दोबारा इस्तेमाल न करें- कई लोग इन काले डिब्बों को धोकर उसमें किचन का सामान या फ्रिज में सब्जियां रखने लगते हैं. इन्हें तुरंत डस्टबिन में डालना ही बेहतर है.
ये भी पढ़ें- कौन सी गंध से भागते हैं चूहे? घर से बिना मारे चूहे भगाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय
GB Road Files: दिल्ली के मशहूर रेड लाइट एरिया से रूह कंपा देने वाली आपबीती | Read