विज्ञापन

गर्मी और भीड़ से दूर! वीकेंड के लिए बेस्ट हैं ये 6 ऑफबीट हिल स्टेशन

Weekend Trips: क्या आपको भी पहाड़ों के बीच घूमना पसंद है. अगर हां, तो इस वीकेंड दिल्ली-एनसीआर के पास इन 6 खूबसूरत हिल स्टेशन विजिट कर सकते हैं.

गर्मी और भीड़ से दूर! वीकेंड के लिए बेस्ट हैं ये 6 ऑफबीट हिल स्टेशन
Best Hill Stations: दिल्ली के पास के हिल स्टेशन.

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों गर्मी रिकॉर्ड स्तर पर है. हर दिन पारा चढ़ रहा है और नए-नए रिकॉर्ड्स बना रहा है. चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग हिल स्टेशन्स का रुख कर रहे हैं. आप भी गर्मी से निजात पाना चाहते हैं और दिल्ली या आस-पास की जगह में रहते हैं तो आपको 100-200 किलोमीटर की दूरी पर कई सारे खूबसूरत हिल स्टेशन्स मिल जाएंगे. आप वीकेंड पर दो दिनों का समय लेकर भी यहां जा सकते हैं और सोमवार तक वापसी कर सकते हैं, लेकिन इस बात का भी खास ख्याल रखें कि गर्मी बढ़ने और भारी संख्या में पर्यटक जाने से कई हिल स्टेशन्स में जाम भी लंबा लग रहा है. आप इन खूबसूरत हिल स्टेशन में पर विजिट कर सकते हैं.

दिल्ली के पास खूबसूरत हिल स्टेशन्स- (Beautiful Hill Stations Near Delhi)

1. ऋषिकेश- 

दिल्ली से वीकेंड ट्रिप का प्लान है? तो बैग पैक करो ऋषिकेश के लिए निकल लो. ऋषिकेश गंगा नदी के किनारे बसा है और दिल्ली के पास घूमने के लिए एक बेहतरीन हिल स्टेशन है. यह योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के केंद्र के रूप में जाना जाता है. एडवेंचर पसंद करने वाले लोग यहां रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं. त्रिवेणी घाट पर होने वाली गंगा आरती शाम के समय एक शांत और मन को सुकून देने वाला माहौल बनाती है. दीयों की रोशनी, मंत्रों की धुन और गंगा की लहरें मन को शांत करती हैं. 

2. नैनीताल-

नैनीताल अपनी मशहूर झील के लिए जाना जाता है, जो चारों ओर से हरी-भरी पहाड़ियों से घिरी हुई है. नैनी झील में बोटिंग करना बेहद खूबसूरत अनुभव देता है. इस शहर का मौसम बहुत सुहावना होता है यहां घूमने की लोकप्रिय जगहों में स्नो व्यू पॉइंट, मॉल रोड और नैना देवी मंदिर शामिल हैं. यह फैमिली, कपल्स और अकेले घूमने वालों, सभी के लिए बेहतरीन जगह है. इसके आस-पास मौजूद अलग-अलग व्यू पॉइंट्स इसे फोटोग्राफी के शौकीनों की पसंदीदा जगह बनाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

3. कसौली-

कसौली हिमाचल प्रदेश में बसा एक छोटा और शांत हिल स्टेशन है, जो उन यात्रियों के लिए एकदम सही है जिन्हें शांत माहौल पसंद है. यह अपनी औपनिवेशिक काल की इमारतों, चीड़ के जंगलों और खूबसूरत रास्तों के लिए जाना जाता है. मंकी पॉइंट और सनसेट पॉइंट से आस-पास की घाटियों के बेहद खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं. यह शहर कई दूसरे हिल स्टेशन्स के मुकाबले कम भीड़-भाड़ वाला रहता है.

4. लैंसडाउन-

लैंसडाउन एक बेहद शांत हिल स्टेशन है, जहां बहुत ज्यादा कमर्शियल हलचल नहीं होती. घने जंगलों से घिरा यह शहर अपने साफ-सुथरे माहौल और शांत सड़कों के लिए जाना जाता है. यह घूमने और बोटिंग करने के लिए एक लोकप्रिय जगह है. गढ़वाल राइफल्स वॉर मेमोरियल इस शहर के ऐतिहासिक महत्व को और भी बढ़ा देता है. भीड़-भाड़ से दूर, एक सुकून भरा वीकेंड बिताने के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है. 

Latest and Breaking News on NDTV

5. भीमताल-

भीमताल, नैनीताल के मुकाबले एक ज्यादा शांत जगह है और यह एक बड़ी, खूबसूरत झील के चारों ओर बसा हुआ है. इस झील के बीच में एक छोटा सा टापू है, जो इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है. यहां आने वाले लोग बोटिंग और प्रकृति के बीच सैर करने का मजा ले सकते हैं. यहां तक कि पीक सीजन में भी यह इलाका काफी शांत रहता है. यह उन यात्रियों के लिए एकदम सही है जो शांति और प्राकृतिक सुंदरता की तलाश में हैं.

6. मसूरी-

मसूरी, जिसे अक्सर 'पहाड़ियों की रानी' कहा जाता है, आज भी यात्रियों की पसंदीदा जगह बनी हुई है. यहां से दून घाटी और आस-पास की पहाड़ियों के बेहद शानदार नजारे दिखाई देते हैं. केम्प्टी फॉल्स, मॉल रोड और गन हिल यहां के कुछ लोकप्रिय आकर्षण हैं. यहां केबल कार की सवारी करते हुए आप चारों ओर के खूबसूरत नजारों का पूरा आनंद ले सकते हैं. साल के ज्यादातर समय यहां का मौसम सुहावना रहता है. लेकिन इस समय पर्यटन सीजन के चरम पर होने और भारी संख्या में पर्यटक आने से शहर की सड़कों पर कई किलोमीटर लंबे जाम लग रहे हैं. इसलिए आप समय निकाल कर ही यहां जाएं.

ये भी पढ़ें-  कम खर्च में घूम आइए पहाड़, बीच और जंगल! मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु वालों के लिए सबसे शानदार बजट रोड ट्रिप्स

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com