क्या आप जानते हैं टाइगर नट्स के बारे में, इस मेवे को कहते हैं सेहत का खजाना

Tiger Nuts Benefits: खानपान में टाइगर नट्स को शामिल करने पर वजन से लेकर पाचन तक पर असर देखने को मिलता है. यहां जानिए इस खास फूड के बारे में. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Benefits Of Eating Nuts: सेहत को टाइगर नट्स से एक नहीं बल्कि अनेक फायदे मिलते हैं. 

Healthy Foods: टाइगर नट्स सूखे मेवे नहीं होते लेकिन सूखे मेवे जितने गुणों से भरपूर जरूर होते हैं. टाइगर नट्स को अर्थ नट्स भी कहा जाता है. टाइगर नट्स (Tiger Nuts) को डाइट में कई अलग-अलग तरह से शामिल किया जा सकता है. इन्हें कच्चा खा सकते हैं, सुखाकर खाया जा सकता है, पकाकर खा सकते हैं, भूनकर खा सकते हैं, इनका पाउडर बनाकर पकवान बनाए जा सकते हैं या फिर उबालकर भी खा सकते हैं. यहां जानिए टाइगर नट्स का सेवन किन-किन तरीकों से फायदेमंद होता है और इन्हें खाने पर सेहत को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं. 

त्वचा का कोलाजन बूस्ट करते हैं ये 7 फूड्स, स्किन को मिलते हैं टाइटनिंग इफेक्ट्स 

टाइगर नट्स खाने के फायदे | Benefits Of Eating Tiger Nuts 

वेट मैनेजमेंट के लिए 

वजन जरूरत से ज्यादा ना बढ़े और वेट मैनेज होता रहे इसके लिए टाइगर नट्स खाए जा सकते हैं. इनमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो वजन कम (Weight Loss) करने में सहायक है. 

दिल की सेहत रहती है अच्छी 

हेल्दी फैट्स से भरपूर टाइगर नट्स से दिल की सेहत (Heart Health) को दुरुस्त बने रहने में मदद मिलती है. टाइगर नट्स बुरे कॉलेस्ट्रोल को कम करने में असरदार होते हैं. इससे कार्डियोवस्कुलर हेल्थ अच्छी रहती है. 

शरीर को मिलते हैं एंटी-ऑक्सीडेंट्स 

टाइगर नट्स में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. इन्हें खाने पर शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से छुटकारा मिलता है और साथ ही फ्री रेडिकल्स से होने वाला डैमेज कम होता है सो अलग. 

Advertisement
हड्डियों को मिलती है मजबूती 

कैल्शियम से भरपूर होने के चलते टाइगर नट्स हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. टाइगर नट्स खाने पर ना सिर्फ हड्डियां मजबूत (Strong Bones) होती हैं बल्कि दांतों को भी मजबूत बने रहने में मदद मिलती है. 

स्किन हेल्थ के लिए हैं अच्छे 

टाइगर नट्स खाने पर शरीर को विटामिन और खनिज मिलते हैं जो स्किन हेल्थ बनाए रखने में भी असरदार होते हैं. टाइगर नट्स खाने पर स्किन जवां बनी रहती है और स्किन पर निखार आता है सो अलग. 

Advertisement
ब्लड शुगर लेवल्स होते हैं कंट्रोल 

स्टार्च रेसिस्टेंट होने के चलते टाइगर नट्स डायबिटीज में भी फायदेमंद साबित होते हैं. इनमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जिससे ब्लड शुगर लेवल्स रेग्यूलेट होते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है. 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump के 'गुरुर' पर सबसे बड़ा हमला! | Iran War News | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article