नाभि में सरसों का तेल लगाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए नाभि पूरण के फायदे और इसे कैसे करें

आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया कि नाभि में तेल डालने से क्या होता है और नाभि पूरण कैसे करें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नाभि में तेल लगाना

आयुर्वेद में नाभि में तेल लगाने की परंपरा बहुत पुरानी मानी जाती है. इसे नाभि पूरण भी कहा जाता है. नाभि को शरीर का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है. इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं. आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में उन्होंने बताया कि नाभि में तेल लगाने से क्या होता है और नाभि पूरण कैसे करें.

नाभि पूरण क्या है?

नाभि पूरण एक पारंपरिक आयुर्वेदिक प्रक्रिया है, जिसमें नाभि के अंदर और उसके आसपास हल्के गर्म तेल की कुछ बूंदें डालकर मसाज की जाती है. आयुर्वेद के अनुसार, नाभि शरीर के विभिन्न तंत्रों से जुड़ी एनर्जी का सेंटर मानी जाती है.

पाचन से जुड़ी समस्याओं में लाभकारी

डॉ. सलीम जैदी के अनुसार, नाभि में तेल लगाने से पाचन शक्ति को संतुलित करने में मदद मिल सकती है. गैस, अपच, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी समस्याओं से परेशान लोग इसे अपनाते हैं. हालांकि गंभीर पाचन समस्याओं में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.

तनाव और नींद में आराम

नाभि के आसपास हल्की मालिश करने से शरीर को रिलैक्स महसूस हो सकता है. इसे तनाव कम करने और बेहतर नींद के लिए अच्छा माना जाता है. रात को सोने से पहले नाभि में तेल लगाने से फायदा मिलता है.

Advertisement

नाभि में सरसों का तेल लगाने से क्या होता है?

अगर आप नाभि में सरसों का तेल लगाते हैं, तो इससे आपके शरीर को गर्माहट मिल सकती है क्योंकि सरसों के तेल की प्रकृति गर्म होती है. सरसों के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. इसे करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं और इसे सेहत भी अच्छी रहती है.

नाभि पूरण करने का तरीका

हल्का गुनगुना तेल लें और नाभि में 2 से 3 बूंदें डालें. इसके बाद उंगलियों की मदद से नाभि और उसके आसपास 5 से 10 मिनट तक गोलाकार गति में हल्की मालिश करें.

Advertisement

किन लोगों नहीं करना चाहिए?

जिन लोगों की नाभि में संक्रमण, घाव, हर्निया, पेट की गंभीर बीमारी या अचानक तेज पेट दर्द जैसी समस्या हो तो ये तरीका अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें. किसी भी असामान्य लक्षण की स्थिति में घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय एक्सपर्ट से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें:- तुलसी की मंजरी से घर पर बनाएं धूपबत्ती? बिना केमिकल के धूपबत्ती बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- दिल की बीमारी है तो सर्दियों में ऐसे करें मॉर्निंग वॉक, जानें टहलते समय किन चीजों का रखें ध्यान

यह भी पढ़ें:- जोड़ों के दर्द के 5 आयुर्वेदिक उपाय, एक्सपर्ट से जानिए कैसे और कब करें इस्तेमाल

Featured Video Of The Day
यूपी चुनाव के रण की BJP ने तेज की तैयारी, 403 सीटों पर तैनात किये प्रभारी
Topics mentioned in this article
Navel
Navel Oiling

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं