विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2016

सुंदर दिखना है तो सोने से पहले जरूर करें ये 5 काम

Also Read in
सुंदर दिखना है तो सोने से पहले जरूर करें ये 5 काम
प्रतीकात्मक तस्वीर
माना की घर-दफ्तर के काम और दिनभर की भागा-दौड़ी के बाद जब सोने का मौका मिलता है तो दिल करता है सीधा बेड पर कूद जाएं. लेकिन अगर आपको अपनी खूबसूरती कायम रखनी है, तो सोने से पहले आपको ये काम करने ही होंगे-

1.मेकअप हटाएं

सोने से पहले अच्छे क्लिंजिंग मिल्क से मेकअप जरूर हटाएं. क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो आपकी स्किन सांस नहीं ले पाएगी.लिहाजा, आपके चेहरे पर कई दाग-धब्बे, पिंपल, एक्ने नजर आने लगेंगे.

2.नहाना

दिनभर की थकान मिटानी है तो नहाइये जरूर. ऐसा करने से शरीर पर मौजूद गंदगी भी साफ हो जाएगी और रोमछिद्र के खुलने से त्वचा सांस भी ले सकेगी. हो सके तो नहाने के पानी में दो चम्मच शहद और पांच चम्मच दूध भी मिला लें. इससे आप और फ्रेश महसूस करेंगी. या फिर अपने फेवरेट बॉडीवॉश से नहाएं. ठंड के मौसम में अगर रात में नहाना मुमकिन नहीं, तो गर्म पानी में तौलिये को भिगोकर पूरे शरीर को अच्छे से पोंछ लें.

 
3.त्वचा को मॉस्चुराइज करें


नहाने के बाद न सिर्फ चेहरे पर, बल्कि पूरे शरीर पर क्रीम, लोशन या नारियल तेल लगाकर उसे मॉस्चुराइज करें. त्वचा की नमी कायम रखने के लिए ये जरूरी है. होठों पर लिप बाम और चेहरे पर नाइट क्रीम लगाएं.

4.बालों में कंघी करें

रात में बालों को पानी से साफ करना बेवकूफी होगी, लेकिन उनकी सफाई भी जरूरी है. तो सोने से पहले बालों को सुलझाएं और अच्छे से कंघी करें. हो सके तो चोटी बांध लें. लेकिन ध्यान रखें ज्यादा खींचकर बालों को न बांधे वर्ना वो कमजोर होकर टूट सकते हैं.

5.ब्रश करें

ये सलाह तो बचपन से दी जाती है. सफेद और स्वस्थ दातों के लिए और आपकी खूबसूरत स्माइल के लिए ये बहुत जरूरी है.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Beauty Tips For Face, Night Cream, Hair Brush, Skin Care, FACE CLEAN UP, Face Wash, Hair Wash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com