10 रुपये में चमकाएं पीले दांत, दूर करें कील मुंहासे, स्किन करेगी ग्लो और होगी बचत ही बचत

Fitkari Ke Fayde: फिटकरी न सिर्फ स्किन, बल्कि बालों और ओरल हेल्थ के लिए भी कमाल मानी जाती है. इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन को कई लाभ पहुंचा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Fitkari Ke Fayde: फिटकरी के फायदे.

Benefits Of Fitkari: आज के समय में भला ऐसा कौन है, जो सुंदर नहीं दिखना चाहता. हर किसी की चाहत होती है कि वो सुंदर लगे. खूबसूरत दिखने के लिए बहुत से लोग महंगे कॉस्मेटिक्स और पार्लर पर हजारों रुपये खर्च करते हैं. लेकिन ये कुछ समय के लिए ही होता है. ऐसे में बार-बार पार्लर जाना जेब पर भारी हो सकता है. लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आप मात्र 10 रुपये खर्च करके स्किन, बाल और ओरल हेल्थ को लाभ पहुंचा सकते हैं. जी हां आपने सही सुना. भारतीय किचन में मौजूद फिटकरी (Alum) को बेहद गुणकारी माना जाता है.

फिटकरी को ​लंबे समय से भारतीय घरों में इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ते हैं. तो चलिए जानते हैं क्या हैं इसके लाभ और कैसे करें इस्तेमाल.

फिटकरी के फायदे- (Fitkari Ke Fayde)

​1. कील-मुंहासों- 

​अगर आप भी कील-मुंहासों की समस्या से परेशान हैं, तो फिटकरी इसमें मदद कर सकती है. 

​कैसे करें- 

थोड़ी सी फिटकरी को पीसकर पाउडर बना लें. इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे सिर्फ पिंपल्स वाली जगह पर कुछ मिनट के लिए लगाएं और फिर सादे पानी से धो लें.

​2. स्किन को टाइट करने- 

​बढ़ती उम्र या प्रदूषण के कारण चेहरे के पोर्स(Pores) बड़े हो जाते हैं और स्किन लटकने लगती है. फिटकरी एक नेचुरल स्ट्रिंजेंट है, जो स्किन में कसावट लाने में मददगार है. 

Advertisement

कैसे करें- 

फिटकरी के पानी को टोनर की तरह इस्तेमाल करें. इससे ऑयली स्किन की समस्या कम हो सकती है. 

​3. पसीने की बदबू- 

​फिटकरी को पसीने की बदबू को दूर करने के लिए भी जाना जाता है. 

कैसे करें- 

नहाने के बाद फिटकरी को हल्का सा गीला करें और इसे अपने अंडरआर्म्स पर धीरे-धीरे रगड़ें. 

​4. दांतों और मसूड़ों- 

​दांतों से जुड़ी समस्याओं के लिए भी फिटकारी को काफी गुणकारी माना जाता है. दांतों का पीलापन, मसूड़ों से खून आने की समस्या को दूर करने में मददगार है फिटकरी. 

​कैसे करें- 

गुनगुने पानी में एक चुटकी फिटकरी पाउडर मिलाएं और इससे कुल्ला करें. यह मुंह की गंदगी साफ करती है और सांसों की बदबू दूर कर सकती है. पीलापन दूर करने के लिए आप इससे दांत को रगड़ सकते हैं.

Advertisement

​​5. बालों- 

​जिन लोगों को बालों में बहुत ज्यादा डैंड्रफ की समस्या रहती है उनके लिए फिटकरी बेहद गुणकारी है. 

​कैसे करें- 

नहाने के पानी में थोड़ी फिटकरी घोल लें या फिटकरी वाले पानी से हफ्ते में एक बार सिर धोएं. यह स्कैल्प को साफ रखने और डैंड्रफ की समस्या से निजात दिलाने में मददगार है. 

​नोट- 

  • ​फिटकरी फायदेमंद तो है, लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें. 
  • इसे हमेशा बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल करें. ज्यादा इस्तेमाल से स्किन ड्राई हो सकती है. 
  • चेहरे पर लगाने से पहले हाथ की स्किन पर लगाकर चेक कर लें कि कहीं जलन तो नहीं हो रही. ​
  • प्रेग्नेंट महिलाएं या किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोग डॉक्टर की सलाह के बिना इसे न इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें- कमजोरी, थकावट या झड़ रहे हैं बाल, तो खून की हो सकती है कमी, डॉक्टर से जानें खून बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Strait Of Hormuz | LPG | हजारों टन LPG लिए भारत पहुंचा शिवालिक, पैनिक बुकिंग भी घटी...