न लगानी होगी डाई और न ही महंदी, बस रोज लगाना है ये तेल, बिना किसी केमिकल के काले होंगे बाल!

Balo Ko Kala Kaise Kare: आज हम आपके साथ एक ऐसा असरदार नुस्खा शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप बालों को नेचुरली काला बना सकते हैं. यहां जानें क्या-क्या चाहिए होगा और क्या करना होगा?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बालों को काला करने का नेचुरल तरीका

Balo Ko Kala Kaise Kare: जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस और बदलता लाइफस्टाइल कई तरह की समस्याओं का कारण बन रहा है, जिस में से एक दिक्कत है बालों का सफेद होना. कम उम्र में सफेद बालों को छुपाने के लिए लोग हेयर डाई, महंदी और केमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल करते हैं. इन्हें लगाने से बाल काले जरूर हो जाते हैं, लेकिन कुछ समय के लिए. अगर आप कोई केमिकल फ्री नुस्खा ढूंढ रहे हैं, तो स्टोरी में बने रहिए. आज हम आपको कुछ ऐसे तेल के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप बालों को नेचुरली काला बना सकते हैं. यहां जानें कौन से हैं वो जादुई तेल?

बालों में कौन सा तेल लगाना चाहिए?

करी पत्ता और तेल: करी पत्ते न सिर्फ पेट से जुड़ी दिक्कतों से राहत दिलाता है, बल्कि बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है. करी पत्ते में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है, जो हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाते हैं. अगर आप नारियल तेल में थोड़े करी पत्ता डालकर पकाते हैं और फिर छानकर बालों में लगते हैं, तो बालों को सफेद होने से बचाया जा सकता है. आप इसे हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं.

आंवला का तेल: आंवला के कई फायदे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी बालों की सेहत के लिए कितने फायदेमंद माने जाते हैं. आंवला का तेल घर पर बनाने के लिए आपको एक लोहे की कड़ाही लेनी है. उसमें सूखे आंवले के टुकड़ों और नारियल तेल डाल देना है और तब तक पकाना है जब तक वह बिल्कुल काला न हो जाए. अब इसे छानकर हल्का ठंडा होने पर बालों में लगा लेना है. 

सरसों का तेल और मेथी: सरसों के तेल में अगर मेथी दाना डालकर बालों में लगाया जाए, तो इससे न सिर्फ स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है बल्कि बालों का रंग भी काला होता है. नियमित रूप से इसे बालों में अगर आप लगते हैं, तो बालों को घना, लंबा और मजबूत, साथ ही डैंड्रफ को कम किया जा सकता है.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: April Fools' Day 2026: इस 'अप्रैल फूल डे' पर दोस्तों के साथ करें ये 5 मजेदार प्रैंक, भेजें ये फनी जोक्स और विशेज

Featured Video Of The Day
होर्मुज में हार गए Trump! ईरान बात करेगा या जंग लड़ेगा?