Sugar and weight control home remedy : आप डेली रूटीन में गेहूं से बनी रोटी खाते हैं. लेकिन आप मोटापे और बढ़ते शुगर लेवल से परेशान हैं, तो फिर आपको इस रोटी को बाजरे की रोटी से रिप्लेस करने की जरूरत है. क्योंकि बाजरे में प्रोटीन, फ़ाइबर, विटामिन बी, मैग्नीशियम, फ़ॉस्फ़ोरस, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो न सिर्फ आपकी डायबिटीज और बढ़ते मोटापे को कंट्रोल करते हैं, बल्कि अन्य फायदे भी आपकी हेल्थ को पहुंचा सकते हैं. आज इस लेख में हम उन्हीं फायदों के बारे में आगे बताने जा रहे हैं...
लंबी उम्र के लिए रोज पिएं ये खास चाय, पोषक तत्वों से है भरपूर, शरीर पर करेगी अमृत का काम
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
बाजरे की रोटी खाने के फायदे - benefits of eating millet bread
पाचन तंत्र रखे मजबूतअगर आप गेहूं की रोटी की जगह बाजरे की रोटी खाते हैं, तो फिर आपकी पाचन शक्ति मजबूत होती है. ये पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है. जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं और आपका वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी.
ब्लड प्रेशर करे कंट्रोलइसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम होता है, जो आपके ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है और हार्ट हेल्थ को हेल्दी रखने में सहायक होता है. यह दिल के दौरे के जोखिम को भी कम करने का काम करता है.
हड्डियां रखे मजबूतबाजरे में विटामिन बी होता है, जो आपकी मेंटल हेल्थ को सुधारता है. यह सुपरफूड कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है. वहीं, बाजरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई - GI) कम होता है, जिससे आपका शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है.
बाजरे की रोटी कैसे खाएं - How to eat bajra roti
इसके अलावा बाजरा एनर्जी बूस्टर भी होता है. इसे आप अपने नाश्ते में शामिल कर लेते हैं, तो आप पूरा दिन ऊर्जावान रहेंगे. आप इसको रोटी की तरह या फिर चीला भी बनाकर डाइट में शामिल कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं