Baby Name on Lord Shiva Names: भगवान शिव के इन नामों पर रखें अपने बच्चे का नाम, हमेशा बना रहेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

Baby Name on Lord Shiva Names: आज हम आपके लिए भगवान शिव के नामों से प्रेरित कुछ खास नाम लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे के लिए शिव जी का आशीर्वाद सुनिश्चित कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भगवान शिव के नामों पर रखें अपने बच्चे का नाम
Freepik

Baby Name on Lord Shiva Names: अपने बच्चे के लिए एक यूनिक और अर्थपूर्ण नाम चुनना माता-पिता की बड़ी जिम्मेदारी होती है. कई पेरेंट्स चाहते हैं कि बच्चे के नाम में किसी देवी-देवता का आशीर्वाद भी शामिल हो. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे पर देवों के देव महादेव, भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहे, तो उनके पावन नामों से प्रेरित नाम चुन सकते हैं. भोलेनाथ के हर नाम में गहरा आध्यात्मिक अर्थ और सकारात्मक ऊर्जा होती है. इसी के चलते आज हम आपके लिए भगवान शिव के नामों से प्रेरित कुछ खास नाम लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे के लिए शिव जी का आशीर्वाद सुनिश्चित कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Unique Baby Names Inspired by Trees: बच्चे को देनी है यूनिक पहचान? पेड़ों के नाम पर रखें नाम, सुनकर हर कोई करेगा तारीफ, देखिए ये लिस्ट

यहां देखिए भगवान शिव के नाम से प्रेरित बच्चों के नाम की लिस्ट (Baby Names on Lord Shiva Name)

1. अमोघा - सदा उपयोगी, अचूक
2. अनघा - निष्पाप, पवित्र
3. अनंत - असीम, शाश्वत
4. आदिदेव - प्रथम देवता
5. अभय - निडर
6. अभिराम - मनभावन और आनंददायक
7. अचिन्त्य - समझ से परे
8. अध्युध - वह व्यक्ति जो कभी युद्ध नहीं करता
9. अगस्त्य - ऋषि, पृथ्वी के रक्षक
10. चंद्रेश - चंद्रमा के स्वामी
11. चत्रेश - चेतना के स्वामी
12. चेकितान - बुद्धिमान, जागरूक
13. धनुष - भगवान शिव का धनुष
14. गिरिक - पर्वतों के स्वामी
15. गिरीश - पहाड़ों का राजा
16. गिरित्रा - पर्वतों के स्वामी
17. जयंत - विजयी
18. जयेश्वर - विजय के देवता
19. जीवतेष - जीवन के स्वामी
20. ज्वलिन - चमकता हुआ, दमकता हुआ
30. कार्तिकेय - भगवान शिव के पुत्र
31. अभिराम- भगवान शिव आनंदमय और दिव्य स्वरूप में विराजमान हैं
32. अविराथ- निरंतर, शिव के शाश्वत गुणों में से एक
33. आवाहन- प्रार्थना, भगवान शिव का आध्यात्मिकता का आह्वान
34. अव्याया- भगवान शिव की अविनाशी आत्मा
35. आलोक- तेज, भगवान शिव का प्रकाश
36. माधव - मीठा, शहद जैसा
37. माधवन - मिठास से संबंधित
38. महेश - महान स्वामी
39. राकेश - रात्रि और चंद्रमा के स्वामी
40. रुद्र - शिव का उग्र रूप
41. रुद्रांश - रुद्र (शिव) का अंश
42.शिवांग - भगवान शिव का एक अंश
43. शिवंश - भगवान शिव का एक अंश
44. शिवाय - पवित्र, दिव्य
45. विभूति - पवित्र राख, समृद्धि
46. विदार्थ - निर्माता
47. विलोहित - लाल रंग का
48. वीरेश - वीर स्वामी
49. ओंकारेश्वर - ओम के भगवान, शिव
50. परधीन - वह व्यक्ति जो निस्वार्थ हो

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Bareilly Violence Row: बरेली हिंसा पर CM Yogi का एक्शन जारी, Maulana Tauqeer की मुश्किलें और बढ़ी