सबसे ज्यादा फाइबर किसमें होता है, AIIMS के डॉक्टर ने बताया पेट को ठीक रखने के लिए क्या खाना चाहिए

High Fiber Snacks: क्या आप जानते हैं सभी फाइबर एक जैसे नहीं होते. हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में, AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने पेट के लिए हल्के, ब्लोटिंग से बचाने वाले एर लगातार एनर्जी देने वाले हाई-फाइबर स्नैक के बारे में बताया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
What snacks have the most fiber?

High Fiber Snacks: हमेशा आपने लोगों से कहते हुए सुना होगा कि पेट खराब है ज्यादा फाइबर खाओ. यह बात सच है कि नियमित रूप से फओबेर का सेवन पेट को ठीक रखने में बेहद मददगार है, लेकिन क्या आप जानते हैं सभी फाइबर एक जैसे नहीं होते. हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में, AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने पेट के लिए हल्के, ब्लोटिंग से बचाने वाले एर लगातार एनर्जी देने वाले हाई-फाइबर स्नैक के बारे में बताया है.

अमेरिकन डाइटरी गाइडलाइंस के मुताबिक, दो साल और उससे ज़्यादा उम्र के लोगों को रोज़ाना ली जाने वाली हर 1,000 कैलोरी पर 14 ग्राम फाइबर लेना चाहिए. वहीं, 12 महीने से 23 महीने के बच्चों को हर दिन 19 ग्राम फाइबर देना चाहिए. 

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में डॉक्टर ने बीज, नट्स, साबुत अनाज और फलों जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हुआ कि कैसे यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. यहां जानें क्या खाने से ब्लोटिंग की समस्या से राहत पाई जा सकती है.

डॉक्टर सौरभ सेठी के अनुदार कद्दू के बीज, तुलसी के बीज, पिसे हुए अलसी के बीज और चिया सीड्स के साथ ही साथ अखरोट, सूखी भुनी हुई मूंगफली और मखाने या फॉक्स नट्स को अपने डेली रूटीन में शामिल करना बेहद जरूरी है. यह खाने में सिर्फ कुरकुरे ही नहीं, बल्कि  फाइबर से भरपूर और आसानी से पचने वाले होते हैं. डॉक्टर के अनुसार पॉपकॉर्न एक और स्नैक है जिसे एयर-पॉप्ड वैरायटी में खाया जा सकता है क्योंकि इसमें फाइबर अधिक होता है और यह मक्खन या तली हुई वैरायटी जितना भारी नहीं होता है.

डॉक्टर के अनुसार अंकुरित ब्रेड, खट्टी रोटी और स्टील-कट ओट्स भी शरीर को एनर्जी देने के साथ ही साथ पेट के लिए अच्छे माने जाते हैं. वहीं, जो लोग पेट फूलने की समस्या से परेशान रहते हैं, उनके लिए प्लांट-बेस्ड प्रोटीन, जैसे टेम्पेह और फर्म या एक्स्ट्रा-फर्म टोफू का सेवन फायदेमंद माना जा सकता है. ये आसानी से पचते हैं और पेट को आराम देते हैं.

Advertisement

इसके अलावा, डॉक्टर सेठी ने कई तरह के फलों और सब्जियां जैसे पकी हुई गाजर, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, कीवीफ्रूट, संतरे, मैंडरिन, थोड़े कच्चे केले और पपीता पर जोर दिया. उनके अनुसार नियमित रूप से इन चीजों का सेवन पाचन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है और पेट फूलने की आम वजहों से बचा सकता है. 

इसे भी पढ़ें: 45 डिग्री में भी कैसे ठंडे रहते थे पुराने भारतीय घर, AC नहीं, जान लीजिए मिट्टी के घरों का साइंस

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Oil Crisis से Pakistan बेहाल! सरकार ने लगाए सख्त प्रतिबंध | Shehbaz Sharif | NDTV