AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया खाने के बाद क्यों होती है ब्लोटिंग की समस्या? कैसे पाएं इससे राहत

Bloating Relief Tips: खाना खाते ही पेट फूलने और गैस की समस्या से हैं परेशान, तो मशहूर डॉक्टर द्वारा बताए किचन में मौजूद इन चीजों का करें सेवन.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Bloating Relief Tips: ब्लोटिंग की समस्या से कैसे राहत पाएं.

Bloating Relief Tips In Hindi: अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों का पेट खाना खाते ही गुब्बारे की तरह फूल जाता है. क्या आपको भी ये समस्या होती है, अगर आपका जवाब हां है, तो आप अकेले नहीं हैं. आज के समय में ब्लोटिंग यानी पेट फूलना एक ऐसी समस्या बन गई है, जिससे लगभग हर 4 में से दूसरा इंसान परेशान है. तो चलिए जानते हैं क्यों होती है ये समस्या और कैसे पाए इससे छुटकारा.

क्यों होती है ब्लोटिंग की समस्या- (Why does the problem of bloating)

​कई बार काम की जल्दी में हम जल्दी-जल्दी खाना खा लेते हैं, तो कभी कुछ ऐसा खा लेते हैं, जो शरीर को सूट नहीं करता. इसके चलते पेट में दर्द, गैस और बेचैनी जैसी समस्या महसूस होती है. मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसे टिप्स शेयर किए हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या को से निजात पा सकते हैं. 

ब्लोटिंग की समस्या से कैसे पाएं राहत- (Tips to Help Prevent Bloating)

​1. पुदीने की चाय- 

​डॉक्टर सेठी के अनुसार, पुदीने की चाय पेट की मांसपेशियों को आराम देने में मददगार है. अगर आप ब्लोटिंग से राहत चाहते हैं, तो पुदीने की चाय (Peppermint Tea) को ट्राई कर सकते हैं. क्योंकि पुदीने में मेंथॉल नाम का एक तत्व होता है. जो हमारे पाचन तंत्र की मांसपेशियों को रिलैक्स करने का काम कर कता है.

Advertisement

​2. सौंफ- 

​किचन में मौजूद सौंफ स्वाद और सेहत का भंडार है. डॉक्टर सेठी सलाह देते हैं कि खाने के बाद थोड़ी सी सौंफ के दाने चबाने से ब्लोटिंग की समस्या से बचा जा सकता है.  ​सौंफ के बीज पेट में मौजूद एक्स्ट्रा गैस को बाहर निकालने में मदद करते हैं. यह न केवल आपके मुंह को फ्रेश रखते हैं, बल्कि आपके पेट की सूजन को भी कम कर सकते हैं. यह एक बहुत ही सस्ता और असरदार नुस्खा है.  

​3. दूध से एलर्जी तो नहीं-

​कई बार हमें पता ही नहीं होता कि हमारी ब्लोटिंग का असली कारण क्या है. डॉक्टर बताते हैं कि बहुत से लोग 'लैक्टोज इनटॉलेरेंट' होते हैं. इसका मतलब है कि उनका शरीर दूध या दूध से बनी चीजों जैसे, पनीर, दही, मिठाई को ठीक से पचा नहीं पाता. ​अगर आपको दूध पीने या डेयरी प्रॉडक्ट्स खाने के 30 मिनट से 2 घंटे के भीतर पेट फूलने की समस्या होती है, तो हो सकता है कि दूध ही आपकी परेशानी की जड़ हो. आप कुछ दिन दूध छोड़ कर देख सकते हैं. 

Advertisement

​4. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से दूरी-

आज के समय में गर्मी का मौसम आते ही ​पार्टी हो या घर का खाना, हम अक्सर कोल्ड ड्रिंक्स या सोडा पीना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में कार्बन डाइऑक्साइड गैस होती है? जब आप इन्हें पीते हैं, तो आप सीधे तौर पर अपने पेट में गैस के बुलबुले भेज रहे होते हैं. ​ये बुलबुले आपके पेट और आंतों में फंस जाते हैं, जिससे डकार आना, पेट फूलना और बेचैनी जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं. डॉक्टर सेठी की सलाह है कि अगर आप पेट को हल्का रखना चाहते हैं, तो इन गैस वाली ड्रिंक्स का सेवन कम करें. 

​5. फाइबर बढ़ाएं- 

​अगर आप भी हेल्दी रहने के लिए फाइबर का अधिक सेवन करते हैं, तो ऐसा न करें. डॉक्टर के अनुसार फाइबर शरीर के लिए अच्छा है, लेकिन इसे धीरे-धीरे बढ़ाना चाहिए. ​अगर आप एकदम से बहुत ज्यादा फाइबर खाने लगेंगे, तो आपके पेट के बैक्टीरिया को उसे पचाने में मुश्किल होगी. इससे पेट में मरोड़, दर्द और यहां तक कि दस्त (Diarrhoea) भी हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें-  मडुवे की रोटी से लेकर झंगोरे की खीर तक, कुलदीप की शादी में मेहमानों को परोसा जाएगा ये पहाड़ी खाना, जानें रेसिपी और फायदे

अस्थमा का इलाज क्या है? डॉक्टर से जानिए

Featured Video Of The Day
PM Modi In Assam: North East को Congress ने दिल्ली और दिल से दूर रखा, Silchar Rally में बोले PM मोदी