AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया 30 की उम्र के बाद पेट बाहर क्यों निकलने लगता है?

Belly Fat: 30 की उम्र के बाद क्यों निकलने लगता है पेट? मशहूर डॉक्टर ने बताई इसकी असली वजह और आसान उपाय.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Belly Fat: 30 साल की उम्र के बाद पेट की चर्बी क्यों बढ़ती है.

मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. आज के समय में सबसे ज्यादा लोग पेट की चर्बी से परेशान हैं क्योंकि छोटे से लेकर बड़े में ये समस्या देखी जा सकती है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर 30 की उम्र पार करते हैं पेट बाहर क्यों निकलने लगता है. मशहूर डॉक्टर (Gastroenterologist) सौरव सेठी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि आखिर क्यों 30 के बाद वजन घटाना मुश्किल हो जाता है.

​​डॉक्टर सेठी के मुताबिक, 30 की उम्र एक ऐसा मोड़ है जहां शरीर का 'मैकेनिज्म' बदलने लगता है. उन्होंने तीन मुख्य बदलाव बताए हैं: 

1. ​वही खाना- 

वही खाना ज्यादा चर्बी- आप वही पुराना खाना खा रहे हैं, लेकिन अब वो सीधा आपके पेट पर जमा हो रहा है.

2. वर्कआउट-

​आप जिम में उतनी ही मेहनत कर रहे हैं, लेकिन नतीजे पहले जैसे नहीं मिल रहे.

3. चीट डे-

​एक दिन की चीटिंग भारी पहले आप कभी-कभार बाहर का खाना खा लेते थे तो फर्क नहीं पड़ता था, लेकिन अब एक दिन का चीट डे भी शरीर पर साफ दिखने लगता है. 

​डॉक्टर सेठी बताते हैं कि यह सब अचानक या बेवजह नहीं होता. इसके पीछे के कुछ कारण हैं-

​1. मांसपेशियों-

30 की उम्र के बाद हमारे शरीर से 3% से 8% मांसपेशियां कम होने लगती हैं. मांसपेशियां हमारे शरीर का वो इंजन हैं जो कैलोरी जलाती हैं. जब मांसपेशियां कम होती हैं, तो शरीर आराम करते समय भी कम कैलोरी जला पाता है. सिर्फ 1 किलो मांसपेशी कम होने से भी आपकी रोज की एनर्जी बर्न करने की क्षमता कम हो जाती है.

Advertisement

​2. इंसुलिन- 

हमारी मांसपेशियां शरीर की 70-80% शुगर (ग्लूकोज) को सोख लेती हैं. जब मांसपेशियां कम होती हैं, तो शुगर खून में ज्यादा देर तक रहती है और अंत में पेट की चर्बी बनकर जमा हो जाती है. डॉक्टर के अनुसार, हर 10 साल में हमारी इंसुलिन सेंसिटिविटी 4-5% कम हो जाती है, जिससे कार्बोहाइड्रेट खाने पर शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है.

​3. हॉर्मोन्स का उतार-चढ़ाव-

30 के बाद शरीर में ग्रोथ हॉर्मोन्स और टेस्टोस्टेरोन/एस्ट्रोजन कम होने लगते हैं, जबकि कोर्टिसोल (स्ट्रेस हॉर्मोन) बढ़ जाता है. यह कॉम्बिनेशन सीधा पेट की गहरी चर्बी (Visceral Fat) को बढ़ाने का काम करता है. यह चर्बी अंगों के चारों ओर जमा होती है और सूजन (Inflammation) पैदा करती है. 

Advertisement

Photo Credit: File Photo

​कैसे पहचानें कि मेटाबॉलिज्म धीमा हो रहा है? (What Are The Early Signs That Metabolism Is Slowing)

​डॉक्टर सेठी ने कुछ शुरुआती संकेत बताए हैं-

  • ​वजन भले न बढ़े, लेकिन पेट का घेरा बढ़ने लगे.
  • ​दोपहर के समय एनर्जी एकदम कम महसूस होना. 
  • ​मीठा खाने की क्रविंग होना. 
  • ​कॉर्ब खाने के बाद पेट फूलना.
  • ​पेट के ऊपरी हिस्से में फैट का जमा होना.

​डॉक्टर के बताए आसान समाधान- (Doctor Reveals Solution)

​​प्रोटीन बढ़ाएं- रोज अपने वजन के हिसाब से प्रति किलो 1.2 से 1.6 ग्राम प्रोटीन लें. यह मांसपेशियों को बचाए रखेगा.

​स्ट्रेंथ ट्रेनिंग- हफ्ते में कम से कम 3 बार वजन उठाने वाली एक्सरसाइज या रेजिस्टेंस ट्रेनिंग जरूर करें.

​रोजाना पैदल चलें- वॉक करने से इंसुलिन की कार्यक्षमता सुधरती है और चर्बी कम होती है.

पूरी नींद लें- रोज 7-8 घंटे की गहरी नींद बहुत जरूरी है, क्योंकि नींद की कमी से हॉर्मोन्स बिगड़ जाते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें-  पीले दांतों को मोतियों की तरह चमकदार बना देगा घर पर बना ये टूथपेस्ट, Teeth Cavity में भी है असरदार

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

Advertisement

Featured Video Of The Day
Dubai में Tourists का बुरा हाल, 5 Star होटल छूटा, अब shelter home में रहने को मजबूर! Ground Report