Coconut Oil Se Dark Circle Kaise Hataye: नारियल तेल को स्किन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो काफी इफेक्टिव हैं. ज्यादातर लोग इस तेल का इस्तेमाल सिर की मालिश करने के लिए करते हैं क्योंकि इससे सिर को बड़ी ठंडक पहुंचती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ बालों के लिए ही नहीं इस तेल में मौजूद गुण स्किन के लिए भी काफी लाभदायक माने जाते हैं. अगर आप आंखों के नीचे काले घेरे से परेशान हैं और इससे राहत पाना चाहते हैं, तो आप नारियल तेल को आंखों के नीचे लगा सकते हैं, इस घरेलू उपचार से आपको ऐसे-ऐसे फायदे देखने को मिलेंगे, जो आपने कभी सोचे भी नहीं होंगे.
क्या हम रात भर आंखों के नीचे नारियल का तेल लगा सकते हैं?
झुर्रियां हटाए
नारियल तेल में फैटी एसिड आंखों के नीचे झुर्रियां और फाइन लाइन्स को मिटाने का काम करता है. आसान भाषा में कहें तो यह झुर्रियों को कम करता है.
डार्क सर्कल से छुटकारा
मोबाइल चलाने से आजकल सभी को डार्क सर्कल की समस्या हो रही है. डार्क सर्कल की समस्या हेल्दी फूड ना खाने से भी होती है. ऐसे में डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल लगा सकते हैं.
ग्लोइंग स्किन
नारियल तेल में फैटी एसिड, विटामिन ई ,एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों की आसपास की स्किन को निखारने का काम करते हैं.
आंखों की सूजन कम करना
आंखों की सूजन कम करने में नारियल तेल बेहद मददगार है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंखों के नीचे होने वाली सूजन को कम करने लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार
नारियल तेल आंखों के नीचे लगाने से यह इसका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है. इसलिए आंखों को एक्टिव और शार्प रखने के लिए इसके नीचे रोजाना नारियल तेल लगाने की सलाह दी जाती है.
जलन में राहत
कई दफा आंख और इसके आस-पास एरिया पर जलन महसूस होती है, जो काफी असहनीय होती है. आंखों की जलन से राहत पाने के लिए नारियल तेल बेस्ट ऑप्शन है.
इसे भी पढ़ें: Gharelu Nuskhe: क्या नींबू सच में पथरी को काटता है? जानिए सच या झूठ!