Holi Dishes With Curd In Hindi: होली के त्यौहार में जितना रंग और गुलाल का महत्व है, उतना ही चटपटे और लजीज पकवानों का भी. बच्चों को तो खासकर होली इसीलिए पसंद है क्योंकि, उन्हें होली पर तरह-तरह के पकवान खाने को मिलते हैं. भारतीय घरों में होली पर मीठे से लेकर नमकीन तक स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं. अगर आप भी इस होली दही से कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो इन व्यंजनों को ट्राई कर सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के चलते हैं रेसिपीज पर.
होली पर दही से बनाएं ये 8 स्वादिष्ट व्यंजन- (Holi Par Dahi Se Kya Banaye)
1. दही वड़ा- (Dahi Vada)
होली की बात हो और दही वड़ा का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है.
कैसे बनाएं- इसे बनाने के लिए उड़द की दाल को पीसकर वड़े बनाएं और फिर उन्हें गुनगुने पानी में भिगोकर दही में डाल दें. ऊपर से भुना जीरा और काला नमक डालें और मजे लें.
2. दही गुजिया- (Dahi Gujia)
आपने मावा की मीठी गुजिया तो खूब खाई होगी, लेकिन क्या दही की गुजिया खाई हैं. अगर नहीं तो इस होली जरूर करें ट्राई.
कैसे बनाएं- यह दिखने में बिल्कुल मीठी गुजिया जैसी होती है. इसे बनाने के लिए गुजिया वाला ही प्रोसेस है बस मावा की जगह दाल की स्टफिंग होती है. इसे दही के साथ सर्व किया जाता है.
3. दही पापड़ी चाट- (Dahi Papdi Chaat)
अगर आपको झटपट कुछ बनाना है, तो दही पापड़ी चाट बेस्ट है.
कैसे बनाएं- कुरकुरी पापड़ी के ऊपर उबले आलू, छोले, खूब सारा दही और खट्टी-मीठी चटनी डालें.
4. दही वाले आलू- (Dahi Wale Aloo)
होली के दिन पूरी के साथ दही वाले आलू का मजा ही अलग होता है.
कैसे बनाएं- इसमें बिना लहसुन-प्याज के दही की ग्रेवी तैयार की जाती है, जो खाने में बहुत हल्की और टेस्टी होती है.
5. फ्रूट रायता- (Fruit Raita)
तले-भुने खाने को बैलेंस करने के लिए आप फ्रूट रायता ट्राई कर सकते हैं.
कैसे बनाएं- अनार, सेब और अंगूर को ठंडी दही और हल्की चीनी के साथ मिलाकर सर्व करें.
6. दही फुलकी- (Dahi Phulki)
दही फुलकी उत्तर भारत की एक बहुत पुरानी डिश है. इसे आप होली के मौके पर बना सकते हैं.
कैसे बनाएं- बेसन की छोटी-छोटी फुल्कियों को छाछ या पतली दही में भिगोकर बनाया जाता है. इसमें लहसुन और लाल मिर्च का तड़का इसे एक अलग ही लेवल पर ले जाता है.
7. तड़का दही- (Tadka Dahi)
होली के दिन अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो तड़का दही को ट्राई कर सकते हैं.
कैसे बनाएं- सादे दही में राई, कड़ी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं. इसे गरमा-गरम पुलाव या पराठे के साथ खाएं.
8. कुल्हड़ वाली लस्सी- (Kulhad Lassi)
होली पर अगर आप पेट को सही और स्वाद को बैलेंस रखना चाहते हैं, तो कुल्हड़ दही को ट्राई कर सकते हैं.
कैसे बनाएं- गाढ़ी दही को मथकर उसमें थोड़ी सी इलायची और केसर डालें. जब इसे मिट्टी के कुल्हड़ में सर्व किया जाता है, तो इसकी खुशबू और स्वाद होली का मजा बढ़ा देता है.
ये भी पढ़ें- Holi 2026 Recipe: होली पर मीठे में जरूर बनाएं क्लासिक मालपुआ, झटपट नोट करें रेसिपी
एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...