Tips For Mosquito Free Home: सूरज ढलते ही जैसे ही घर की खिड़की या दरवाजे खुलते हैं, मच्छरों की फौज घर के अंदर दाखिल हो जाती है. फिर उन्हें बाहर निकालना मुश्किल सा हो जाता है. क्योंकि मच्छरों को बाहर निकालने के लिए बाज़ार में मिलने वाली कॉइल्स और स्प्रे में इतनी केमिकल वाली गंध होती है कि सांस लेना मुश्किल हो जाता है. इतना ही नहीं ये हमारी सेहत के लिए हानिकारक भी हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो बिना किसी चिंता के इन आसान उपायों को अपना कर इससे राहत पा सकते हैं.
मच्छरों को घर से बाहर भगाने के लिए अपनाएं ये तरीके- Best Home Remedies For Mosquitoes:
1. कपूर-
कपूर सिर्फ पूजा में ही काम नहीं आता, यह मच्छरों को भगाने का भी देसी तरीका है. एक कटोरी में पानी भरें और उसमें कपूर की कुछ टिकिया डाल दें. इसे कमरे के कोने में रख दें. कपूर की खुशबू मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं और वे तुरंत भाग खड़े होंगे. आप चाहें तो एक कपूर जलाकर उसे पूरे कमरे में दिखा भी सकते हैं, इससे असर और भी तेज़ होगा.
2. नीम का तेल-
नीम के तेल का इस्तेमाल मच्छरों को भगाने के लिए किया जा सकता है. आप एक मिट्टी के दीये में नीम का तेल डालें और रुई की बाती लगाकर जलाएं. यह बिल्कुल प्राकृतिक है और किसी भी हानिकारक केमिकल से मुक्त है.
3. पुदीना और तुलसी-
अगर आपके घर की खिड़की पर थोड़ी जगह है, तो वहां पुदीना (Mint) या तुलसी के पौधे लगाएं. इनकी महक मच्छरों को बर्दाश्त नहीं होती. घर के दरवाजों पर पुदीने की पत्तियों का स्प्रे छिड़कने से भी काफी मदद मिलती है.
4. लौंग और नींबू-
लौंग और नींबू मच्छरों को भगाने में मददगार हैं. एक नींबू को बीच से काटें और उसके दोनों टुकड़ों में 10-12 लौंग गड़ा दें. इन नींबू के टुकड़ों को खिड़की या दरवाजे के पास रख दें. यह एक 'नेचुरल रिपेलेंट' की तरह काम करता है.
5. लहसुन का स्प्रे-
मच्छरों को लहसुन की गंध से पसंद नहीं. अगर आप थोड़े कड़े तेवर अपनाना चाहते हैं, तो कुछ लहसुन की कलियों को कूटकर पानी में उबाल लें. इस पानी को स्प्रे बोतल में भरें और उन जगहों पर छिड़कें जहां से मच्छर घर में घुसते हैं.
मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके-
- पानी जमा न होने दें- मच्छरों का असली घर रुका हुआ पानी होता है. गमलों, कूलर या फ्रिज की ट्रे में पानी जमा न होने दें.
- जालीदार दरवाजे- यदि मुमकिन हो, तो खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगवाएं. यह मच्छरों को रोकने का परमानेंट तरीका है.
- साफ-सफाई- घर के कोनों में गंदगी न जमा होने दें. मच्छर अक्सर अंधेरी और गंदी जगहों पर छिपे रहते हैं.
ये भी पढ़ें- कौन सी गंध से भागते हैं चूहे? घर से बिना मारे चूहे भगाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय
GB Road Files: दिल्ली के मशहूर रेड लाइट एरिया से रूह कंपा देने वाली आपबीती | Read