किचन और खाने में बार-बार हो जाती हैं चींटियां? अपनाएं ये आसान उपाय, उल्टे पांव भाग जाएंगी...

Chiti Bhagane Ke Upay: चींटियों से ​परेशान होने की जरूरत नहीं है! आपके किचन में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप इन बिन बुलाए मेहमानों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं. इस आर्टिकल में आने आसान और असरदार उपाय.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Natural Ant Repellent: चींटियों को कैसे भगाएं.

How To Get Rid Of Ants At Home: आपने अक्सर अपने घर में देखा होगा जैसे ही गर्मियां शुरू होती हैं घर में और सबसे ज्यादा किचन में चींटियां नजर आने लगती हैं. चीनी का डिब्बा हो या स्लैब पर गिरा थोड़ा सा खाना, देखते ही देखते वहां चींटियों की पूरी 'फौज' जमा हो जाती है. कई बार तो ये खाने की चीजों के अंदर घुस जाती हैं, जिससे खाना बर्बाद हो जाता है. ऐसे में बाजार में मिलने वाले कीटनाशक स्प्रे किचन में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. क्योंकि इसमें मौजूद कैमिकल खाने के जरिए हमारे शरीर में जाकर सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. तो अगर आप भी किचन और घर से चींटियों को बाहर निकालना चाहते हैं, तो इन आसान घरेलू उपायों को अपना सकते हैं. 

चींटियों को घर से भगाने के लिए अपनाएं ये तरीके- (Ghar Se Chiti Bhagane Ke Upay)

​1. सिरका- 

सिरका घर किचन में आसानी से मिलने वाली चीज है. ​इसके इस्तेमाल से चींटियों को भगा सकते हैं. क्योंकि चींटियों को सिरके की तेज गंध बिल्कुल भी पसंद नहीं होती. 

​कैसे करें इस्तेमाल- एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका (White Vinegar) मिलाएं. अब जहां-जहां चींटियां दिखती हैं, वहां स्प्रे कर दें. इसके अलावा, पोंछा लगाते समय पानी में भी थोड़ा सा सिरका मिला सकते हैं.  

2. काली मिर्च- 

​चींटियां तीखी चीजों से कोसों दूर रहती हैं. अगर आप चींटियों के बिल के पास काली मिर्च का छिड़काव कर दें, तो वे तुरंत वहां से भाग जाएंगी. 

Advertisement

​कैसे करें इस्तेमाल- जहां चींटियों का झुंड हो, वहां थोड़ा सा काली मिर्च का पाउडर छिड़क दें. ध्यान रहे कि अगर आपके घर में छोटे बच्चे या पालतू जानवर हैं, तो इस तरीके का इस्तेमाल सावधानी से करें.

Photo Credit: Image credit: Unsplash

​3. दालचीनी- 

​खाने में स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इससे चींटियों को भी भगाया जा सकता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. 

Advertisement

​कैसे करें इस्तेमाल- जिस जगह से चींटियां घर के अंदर घुस रही हैं, वहां दालचीनी का पाउडर छिड़क दें. आप चाहें तो दालचीनी के तेल (Cinnamon Oil) में कॉटन बॉल डुबोकर भी उन जगहों पर रख सकते हैं.

​4. नींबू का रस- 

​गर्मियों के मौसम में नींबू को सेहत का खजाना कहा जाता है. इसका इस्तेमाल चींटियों को घर से भगाने के लिए क्या जा सकता है. नींबू में मौजूद एसिडिक गुण चींटियों के रास्ता खोजने की क्षमता (Scent Trails) को कम कर देते हैं.

​कैसे करें इस्तेमाल- चींटियों के आने-जाने के रास्ते पर नींबू का रस निचोड़ दें. आप नींबू के छिलकों को भी किचन की अलमारियों या दरवाजों के पास रख सकते हैं. इसकी खट्टी खुशबू चींटियों को आपके किचन से दूर रखेगी.

ये भी पढ़ें- नोएडा की इन सस्ती मार्केट्स के आगे दिल्ली का सरोजिनी बाजार भी फेल! वीकेंड पर जरूर करें विजिट 

Advertisement

फेफड़ों का कैंसर कितने तरह का होता है? लंग कैंसर के प्रकार

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Israel Hits Iran Gas Field: Donald Trump Deadline से पहले Petrochemical Plant तबाह