बियर के दीवाने हैं, अगर एक बार ट्राई कर ली ये 4 बियर कॉकटेल, वापिस नहीं पकड़ेंगे बोतल!

Good Beer Cocktails: यहां हम आपके साथ बियर से बनने वाली 4 ऐसी ड्रिंक्स की रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जिन्हें अगर आपने एक बार पी लिया, तो कभी नॉर्मल बियर नहीं पी पाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Beer Cocktails Names

Good Beer Cocktails: मौसम बदल रहा है और अब धीरे-धीरे गर्मियां वापिस आ रही हैं, अब दोस्तों के साथ प्लांस बनेंगे, देर तक बातें चलेंगी, नए-नए कैफे एक्सप्लोर किए जाएंगे और खूब सारी सारी मस्ती होगी. अगर आप इस वाइब घर पर भी लेना चाहते हैं, तो स्टोरी में बने रहिए. यहां हम आपके साथ बियर से बनने वाली 5 ऐसी ड्रिंक्स की रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जिन्हें अगर आपने एक बार पी लिया, तो कभी नॉर्मल बियर नहीं पी पाएंगे. नीचे बताई गई ये 4 बीयर कॉकटेल्स आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए, यह ड्रिंक्स न सिर्फ गर्मी से छुटकारा दिलाएंगी, बल्कि बीयर को भी मज़ेदार ट्विस्ट देंगी.

मिनटों में बनने वाले 4 बियर कॉकटेल

स्पाइसी शिकंजी शैंडी: अगर आप नींबू पानी के दीवाने हैं, तो इस ड्रिंक को जरूर ट्राई करें क्योंकि इस एक ड्रिंक में आपको निंबू पानी वाली ताजगी के साथ एक नया ट्विस्ट मिलेगा. इसे बनाने के लिए आपको बराबर मात्रा में ठंडी बियर और घर की बनी शिकंजी मिलानी होगी, फिर ऊपर से ज़रा-सा चाट मसाला और काला नमक डालकर, इसमें पुदीना और एक नींबू स्लाइस डाल दें.

मैंगो कोकोनट लैगर: अगर गर्मी में कोई ऐसा ड्रिंक हो जो कम्फर्ट और फ्रेशनेस दोनों दे, तो इसे जरूर पिएं. इसे घर पर बनाने के लिए पके आम का गाढ़ा पल्प, लें, थोड़ा-सा नारियल पानी, एक चुटकी लाइम जेस्ट अब बर्फ के डालकर बियर डाल दें. आप चाहें, तो इसका मजा किसी भी स्नैक के साथ उठा सकते हैं.

हिबिस्कस हनी ब्रू: इसे घर पर बनाने के लिए बेस में लें ठंडी बियर, थोड़ा सा हिबिस्कस टी मिलाएं जो आपकी ड्रिंक को गहरा रंग दे पाए. अब एक चम्मच शहद और थोड़ा सा नींबू का रस मिला दें. यह ड्रिंक जितना दिखने में सुंदर होता है,। उतना ही पीने में स्वादिष्ट भी है.

ट्रॉपिकल बियर कॉकटेल: जिन लोगों को एक ही ड्रिंक में कई टैस्ट चाहिए हैं, उनके लिए यह फ्लेवर कॉकटेल एक बेस्ट विकल्प है. बेस में लें एक मजबूत बियर, अब इसमें डालें पाइनएप्पल जूस और कुछ पतले कटे जलापेनो स्लाइस. बता दें पाइनएप्पल की मिठास और जलापेनो की गर्मी मिलकर एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन बनाते हैं.

इसे भी पढ़ें: घर बैठे होगा पायरिया का इलाज! बस बालकनी में उगाना होगा ये पौधा, यह रही स्टेप बाय स्टेप गाइड

Advertisement
Featured Video Of The Day
CM Nitish Kumar के घर पर जुटे समर्थकों का हंगामा, BJP से होगा बिहार का नया सीएम? | BREAKING NEWS