Seeds for Women: भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. वहीं, इसमें भी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है. उम्र बढ़ने के साथ ज्यादातर महिलाएं हार्मोनल असंतुलन (Hormonal imbalance), पीरियड्स की अनियमितता (Irregular Periods), हड्डियों की कमजोरी (Weak Bones) और त्वचा संबंधी समस्याओं (Skin Problems) से जूझने लगती हैं. अगर आप भी इन्हीं महिलाओं में से एक हैं, तो बता दें कि आप अपनी डाइट में कुछ छोटे-छोटे बदलाव कर भी सेहतमंद रहने की ओर कदम बढ़ा सकती हैं. इसकी शुरुआत आप अपने खानपान के साथ कर सकती हैं.
इसी कड़ी में यहां हम आपको 3 ऐसे बीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनका नियमित तौर पर सेवन करने से आपको एक साथ कई लाभ मिल सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में, साथ ही एक्सपर्ट्स से जानेंगे इन बीजों के फायदे-
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दरअसल, इन बीजों के बारे में फेमस न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया है. इंस्टा हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, आकार में बेहद छोटे दिखने वाले ये बीज महिलाओं की सेहत में कई बड़े बदलाव कर सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
महिलाओं को जरूर खाने चाहिए ये 3 बीज (3 powerful seeds for women)सफेद तिल (White Sesame Seeds)
लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सफेद तिल का. दीपशिखा जैन के मुताबिक, सफेद तिल कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत होते हैं, जो महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है. दरअसल, ज्यादातर महिलाएं उम्र बढ़ने के साथ-साथ कमजोर हड्डियों से जूझने लगती हैं. वहीं, गंभीर मामलों में ये ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) का कारण भी बन जाता है. ऐसे में हड्डियों को मजबूती देने के लिए आप नियमित तौर पर सफेद तिल का सेवन कर सकती हैं.
कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds)कद्दू के बीज मैग्नीशियम और जिंक से भरपूर होते हैं, जो भी महिलाओं के लिए बेहद जरूरी हैं. खासकर इन बीजों का सेवन पीरियड्स क्रैम्प (Period Cramps), हार्मोनल असंतुलन और नींद से जुड़ी समस्याओं को कम करने में फायदेमंद हो सकता है.
हलीम के बीज (Halim seeds)
इन सब से अलग न्यूट्रिशनिस्ट हलीम के बीजों को भी महिलाओं के लिए बेहद जरूरी और फायदेमंद बताती हैं. दीपशिखा जैन के मुताबिक, ये बीज आयरन का बेहतरीन स्रोत होते हैं. वहीं, भारत में लगभग 80 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया (Anemia) से पीड़ित होती हैं, खासकर गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान आयरन की कमी के चलते ये समस्या आम हो जाती है. ऐसे में हलीम के बीजों का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है.
इस तरह इन 3 बेहद छोटे बीजों का नियमित सेवन आपको कई बड़े फायदे पहुंचा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं