विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

'ओल्ड इज गोल्ड', 1980 के फैशन स्टाइल की 2017 में वापसी

1980 का दशक चमकीले व चटक रंगों, सितारे व मनके जड़े ड्रेस और बोल्ड कपड़ों के लिए जाना जाता है और अब उसी दशक के फैशन स्टाइल रैंप और डेली वेयर कपड़ों में वापसी कर रहे हैं.

Also Read in
'ओल्ड इज गोल्ड', 1980 के फैशन स्टाइल की 2017 में वापसी
1980 के दशक का फैशन एक बार फिर वापसी कर रहा है
आज फैशन का दौर लगातार बदलता ही जा रहा है. जहां पहले कई महीनों में फैशन बदलता था, वहीं आज हर घंटे में फैशन बदलता हुआ नजर आता है. लेकिन अब धीरे-धीरे लोग उसी पुराने फैशन को अपनाते दिख रहे हैं. आपको शायद यकीन नहीं होगा, लेकिन यह सच है कि 1980 के दशक का फैशन एक बार फिर वापसी कर रहा है. 1980 का दशक चमकीले व चटक रंगों, सितारे व मनके जड़े ड्रेस और बोल्ड कपड़ों के लिए जाना जाता है और अब उसी दशक के फैशन स्टाइल रैंप और डेली वेयर कपड़ों में वापसी कर रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि बेल बॉटम से लेकर कस्टमाइज जैकेट तक एक बार फिर से प्रचलन में आ रहे हैं.

सैमशेक की सह-संस्थापक समीक्षा बजाज और 'अहानाज' (कपड़ों का ब्रांड) की ऑनर निधि मेहरा ने 1980 के दशक के फैशन को अपनाकर 2017 में छा जाने के संबंध में ये सुझाव दिए हैं:

* 1980 के दशक का पसंदीदा बेलबॉटम पीस एक्सट्रा फ्लेयर वाला था, लेकिन 2017 में वे सीमित फ्लेयर के साथ हैं. गंजी या क्रॉप टॉप के साथ बेलबॉटम पहनने से आपके कपड़ों को बेहतरीन लुक मिलेगा. आप इसके साथ संदेश लिखा कोई टी-शर्ट भी पहन सकती हैं.
 * 1980 के दशक में हिपस्टर लुक के लिए लेदर या डेनिम जैकेट पर ब्रोच, बैज या पिन लगाना काफी प्रचलन में था, यह स्टाइल सिर्फ महिलाओं तक ही सीमित नहीं था, बल्कि पुरुष भी इसे अपनाते थे.

* 1980 के दशक में सुपर मिरर सनग्लासेस से लेकर आकार में बड़े गोल ग्लेयर वाले ग्लासेस काफी चलन में थे. इनकी अब फिर से वापसी हो रही है. 

* इस दशक में चमकीले सितारों और मनकों के काम वाले ड्रेस, टॉप काफी चलन में थे. काले डेनिम या शॉर्ट के साथ सिक्विन टॉप पहनने से आपका लुक देखने में रॉकस्टार जैसा लगेगा.

* पिछले कुछ सालों से चलन में रहने वाली लाल रंग की लिपस्टिक 1980 के दशक के फैशन स्टेटमेंट की ही देन है. प्लेन काले या सफेद रंग के ड्रेस के साथ होठों पर लाल रंग की लिपस्टिक लगाएं, इससे आपके चेहरे को भड़कदार लुक मिलेगा. आप आंखों में विंग स्टाइल में काजल या आईलाइनर लगाएं, जिससे आप देखने में बहुत स्मार्ट लगेंगी.
 
लाइफस्टाइल की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fashion, Fashion 2017, Fashion Capital Of India, Fashion And Glamour, Fashion And Style, Style, 1980, Old, Comeback, Trending, Trend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com