विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2016

स्विट्जरलैंड के बारे में क्या ये 12 बातें जानते हैं आप?

स्विट्जरलैंड के बारे में क्या ये 12 बातें जानते हैं आप?
स्विट्जरलैंड को हम भारतीय या तो यश चोपड़ा की फिल्मों की शानदार लोकेशन के तौर पर जानते हैं या फिर गोपनीय बैंकों और कालेधन को छिपाये जाने की जगह के तौर पर, लेकिन यूरोप का यह स्वर्ग और भी कई बातों के लिए मशहूर है। आइए आपको बताते हैं इस देश के बारे में कुछ ऐसी बातें जो शायद आपको पता नहीं होंगी। 
 

1. स्विट्जरलैंड अपनी चॉकलेट के लिए जाना जाता है। बर्न में सात अरब टोबलेरोन चॉकलेट बार हर साल बनाई जाती है। यह चॉकलेट अपने तिकोने प्रिज्म आकार के लिए मशहूर है।
 
2.पोर्टेबल कैसेट प्लेयर का परीक्षण पहली बार सेंट मोरिट्ज में किया गया था। पहले पोर्टेबल कैसेट प्लेयर का नाम स्टिरियोबेल्ट था। इसे जर्मन-ब्राजीली मूल के एंड्रियस पावेल ने ईजाद किया था। 
 
3. यूरोप की सबसे बड़ी डायल वाली घड़ी ज्यूरिख में है। यह घड़ी वहां के एक चर्च सेंट पीटर के टावर में लगी है। इसके डायल की परिधि 8.64 मीटर है जबकि इसका मिनट वाला हाथ 5.73 मीटर और घंटे वाला हाथ 5.07 मीटर लंबा है। 
 
4. ज्यूरिख में 1224 फव्वारे हैं। ये फव्वारे शहर के हर कोने में हैं और इनमें से अधिकतर का पानी पीने लायक है। कई पर्यटक यहां हर फव्वारे का पानी पीने के लिए स्पेशल टूर करते हैं। 
 
5. चार्ली चैपलिन ने अपने जीवन के आखिरी 25 साल स्विट्जलैंड में लेक जेनेवा के तट पर कोर्सिए-सुर-ववे में बिताए थे। चैपलिन की मौत भी यहीं हुई। अमेरिका में कम्युनिज्म का आरोप झेलने के बाद चैपलिन ने इसी को अपना ठिकाना बना लिया। (इमेज Pinterest)
 

6. स्विस मेलबॉक्स में दो छेद होते हैं- एक चिट्ठियों के लिए और एक पैकेजों के लिए। यहां लगभग सभी के घर में एक तरह के मेलबॉक्स पाए जाते हैं। 
 
7. दुनिया में स्विट्जरलैंड के अलावा केवल वेटिकन का झंडा वर्गाकार है। वेटिकन में पोप की सुरक्षा करने वाले स्विस गार्ड भी स्विट्जरलैंड से आते हैं और करीब 500 वर्षों से पोप की सुरक्षा कर रहे हैं। 
 
8. स्विट्जरलैंड में दांतों के डॉक्टरों से अधिक बैंक हैं। यूबीएस और क्रेडि सुईस देश के सबसे बड़े बैंक हैं।  
 
9. स्विस आर्मी छुरे लाल रंग के होते हैं ताकि बर्फ में दिखाई दे सकें। इसे स्विस आर्मी नाइफ का नाम अमेरिका सैनिकों ने दिया जिन्हें दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इसका असली जर्मन नाम बोलने में दिक्कत होती थी। 
 
10. स्विट्जरलैंड में दुनिया में सबसे अधिक सॉफ्ट ड्रिंक पी जाती है!
 

11. दुनिया में पहला रेडीमेड सूप का कप 1889 में जूलियस मैगी ने तैयार किया था। जूलियस की कंपनी को बाद में नेस्ले ने खरीदा जो स्विट्जरलैंड में ही स्थित है और दुनिया की सबसे बड़ी फूड कंपनी है।
 
12. क्या आप जानते हैं कि आप स्विट्जरलैंड में गाय को किराये पर दे सकते हैं और उस दौरान आपकी गाय के दूध से बने मक्खन पर आपका हक होगा। 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Switzerland, Charlie Chaplin, Chocolate, स्विट्जरलैंड
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com