Happiest Cities in Asia: हर इंसान के खुश रहने के अलग-अलग मायने होते हैं. कोई अपने दोस्तों और परिवार से साथ समय बिताना पसंद करता है, तो करियर या फिर किसी के खेलकूद से सबसे बड़ी खुशी है. दरअसल, टाइम आउट पत्रिका ने अपने सिटी लाइफ इंडेक्स 2025 में, एशिया भर के 18,000 से ज्यादा लोगों का सर्वेक्षण किया ताकि पता लगाया जा सके कि कौन से शहर अपने निवासियों को सबसे ज्यादा खुशहाल बनाते हैं. इस सर्वेक्षण ने एशिया के सबसे खुशहाल शहरों की एक रोमांचक तस्वीर पेश की. इस सर्वे में मुंबई को 2025 में एशिया का सबसे खुशहाल शहर चुना गया है, जो इस शहर की विविधता और एनर्जी को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें:- इन 5 देशों में भारत की करेंसी का बजता है डंका, कम पैसों में जमकर करें ज्यादा मौज, 5वें नंबर वाला सबसे फेवरेट
एशिया का सबसे खुशहाल शहर 2025 कौन सा है?
टाइम आउट मैगजीन के सिटी लाइफ इंडेक्स 2025 के अनुसार, मुंबई ने बीजिंग, शंघाई और अन्य प्रमुख शहरों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है. इस सर्वे में 18,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिन्होंने अपने शहर की लाइफ, संस्कृति, नाइटलाइफ, भोजन और पूरे जीवन की गुणवत्ता के बारे में अपनी राय दी. मुंबई ने 94% लोगों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जिन्होंने कहा कि यह शहर उन्हें खुशी देता है.
मुंबई की खुशी का कारण इसकी विविध संस्कृति, करियर के अवसर और थ्रेविंग एंटरटेनमेंट सीन है, जो लोगों को प्रेरित और उत्साहित रखता है. इसके अलावा शहर की सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण भी लोगों को आकर्षित करता है.
1. मुंबई, भारत (Mumbai, India)
2. बीजिंग, चीन (Beijing, China)
3. शंघाई, चीन (Shanghai , China)
4. चियांग माई, थाईलैंड (Chiang Mai, Thailand)
5. हनोई, वियतनाम (Hanoi, Vietnam)
6. जकार्ता, इंडोनेशिया (Jakarta, indonesia)
7. हांग कांग (Hong Kong)
8. बैंकॉक, थाईलैंड (Bangkok, Thailand)
9. सिंगापुर (Singapore)
10. सियोल, दक्षिण कोरिया (seoul, South Korea)
इस सर्वे में यह भी पता चला है कि कुछ प्रमुख शहर जैसे कि टोक्यो, सिंगापुर और सियोल में लोगों की खुशी कम है, जो उनके काम के दबाव और लाइफस्टाइल के कारण हो सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.