Horn OK Please: अगर आपने कभी भारतीय राजमार्गों पर सफर किया है, तो आपने रंग-बिरंगे ट्रकों के पीछे बड़े अक्षरों में लिखा Horn OK Please जरूर देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इसका मतलब क्या है और इसे ट्रक के पीछे लिखे जाने की शुरुआत कैसे हुई, जानें इससे जुड़ी हर बात.
क्या है Horn OK Please का मतलब
इस वाक्य का सीधा अर्थ है- अगर आप ट्रक को ओवरटेक करना चाहते हैं, तो पहले हॉर्न बजाकर ट्रक चालक को अपनी मौजूदगी का संकेत दें. पुराने समय में अधिकांश ट्रकों में अच्छे रियर-व्यू मिरर नहीं होते थे, जिससे पीछे आने वाले वाहनों को देखना मुश्किल होता था. ऐसे में हॉर्न ही संचार का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम था.
दूध की नदी- किस नदी को कहा जाता है milk river of India
OK शब्द की कहानी
OK शब्द को लेकर कई रोचक मान्यताएं प्रचलित हैं. सबसे लोकप्रिय मान्यता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान डीजल की कमी होने पर कुछ ट्रकों में केरोसिन का उपयोग किया जाता था. केरोसिन अत्यधिक ज्वलनशील था, इसलिए ट्रकों पर चेतावनी के रूप में On Kerosene लिखा जाता था. समय के साथ यह छोटा होकर OK बन गया और बाद में Horn OK Please का हिस्सा बन गया.
कुछ लोगों का मानना है कि ट्रकों के पीछे OK का मतलब यह था कि यदि ट्रक चालक को रास्ता सुरक्षित लगता है, तो वह संकेत देता कि पीछे वाला वाहन ओवरटेक कर सकता है. समय के साथ यह संदेश Horn OK Please के रूप में प्रसिद्ध हो गया.
रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India
भारतीय ट्रकों पर सालों से लिखा जा रहा है
आज भले ही आधुनिक ट्रकों में बेहतर मिरर, कैमरे और सुरक्षा सुविधाएं मौजूद हों, लेकिन Horn OK Please अब केवल सड़क सुरक्षा का संदेश नहीं रह गया है. यह भारतीय ट्रक आर्ट और हाईवे संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बन चुका है. ट्रकों पर लिखी शायरी, धार्मिक संदेश और रंगीन चित्रों की तरह यह वाक्य भी एक परंपरा बन गया है.











