अमेरिका और रूस ने इन छोटे देशों में भी रखे हैं अपने परमाणु हथियार, जान लीजिए नाम

US Nuclear Weapons: दुनियाभर में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रूस और अमेरिका के पास हैं, जिसके बाद चीन इस मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है. हजारों की संख्या में मौजूद ये तबाही के हथियार दुनिया के लिए बड़ा खतरा हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमेरिका और रूस के परमाणु हथियार

दुनियाभर में जब भी परमाणु हथियारों का जिक्र होता है तो लोग परेशान हो जाते हैं, लोगों को वो बर्बादी और तबाही याद आती है जो जापान के दो शहरों ने देखी थी. अब तक परमाणु हथियारों का एक ही बार इस्तेमाल हुआ है, जब अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नाकासाकी पर दो परमाणु बम गिराए. अब दुनिया के कई देशों के पास परमाणु हथियार हैं और हर बार इनकी धमकी दी जाती है. फिलहाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन को परमाणु हथियारों की टेस्टिंग का आदेश दिया है. ऐसे में आज हम आपको अमेरिका और रूस जैसे देशों के बारे में कुछ ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आप पहले जानते हों. 

क्या होते हैं परमाणु हथियार?

सबसे पहले ये समझ लीजिए कि ये परमाणु हथियार क्या होते हैं. अमेरिका ने पहली बार 1945 में परमाणु परीक्षण किया था. ओपेन हाइमर के नेतृत्व में ये पूरा प्रोजेक्ट तैयार हुआ था, इसीलिए उन्हें इसका जनक भी कहा जाता है. परमाणु बम इतने ताकतवर होते हैं कि एक झटके में कई किलोमीटर दूर तक मौजूद हर जिंदा चीज को राख में बदल सकते हैं. एक छोटा सा परमाणु बम पूरे शहर को तबाह कर सकता है. इन्हें बनाने के लिए यूरेनियम और प्लुटोनियम का इस्तेमाल किया जाता है.

दिल्ली में बारिश की कुछ बूंदों के लिए कितने करोड़ रुपये हुए खर्च? हैरान रह जाएंगे आप

किन देशों के पास कितने परमाणु हथियार?

अब तक कुल 9 देशों के पास परमाणु हथियार हैं, जिनमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल हैं. इस लिस्ट में इजरायरल को भी शामिल किया जाता है, लेकिन अब तक ये साफ नहीं है कि इजरायल एक न्यूक्लियर कंट्री है या नहीं. हर साल स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की तरफ से इनके अनुमानित आंकड़े जारी किए जाते हैं, जिसमें बताया जाता है कि किस देश के पास कितने परमाणु हथियार मौजूद हैं. 

  • अमेरिका- 5177 परमाणु हथियार 
  • रूस - 5459 परमाणु हथियार
  • यूके - 225 परमाणु हथियार
  • फ्रांस - 290 परमाणु हथियार
  • चीन - 600 परमाणु हथियार
  • भारत - 180 परमाणु हथियार
  • पाकिस्तान - 170 परमाणु हथियार
  • नॉर्थ कोरिया - 50 परमाणु हथियार
  • इजरायल (अनौपचारिक) - 90 परमाणु हथियार

कहां हथियार रखते हैं अमेरिका और रूस?

अमेरिका ने नाटो सहयोग के तहत अपने परमाणु हथियारों को जर्मनी, नीदरलैंड, इटली, बेल्जियम और तुर्किए में भी रखा है. इन देशों को न्यूक्लियर होस्टिंग कंट्रीज कहा जाता है. हालांकि दूसरे देशों में तैनात किए गए या रखे गए परमाणु बमों का पूरा कंट्रोल अमेरिका के हाथ में रहता है. वहीं बताया जाता है कि रूस ने अपने कुछ परमाणु हथियारों को बेलारूस में रखा है. हालांकि इनकी सटीक लोकेशन और बाकी जानकारी किसी को भी नहीं होती है. 

Featured Video Of The Day
Russia Nuclear Weapon: रूस के Poseidon Submarine Nuclear Drone की ताकत जान दंग रह जाएंगे | Kachehri