Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: राजस्थान के उदयपुर में एक बार फिर सितारों का जमावड़ा लगने वाला है. फिल्मी दुनिया के दो बड़े स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी यहां होने जा रही है. बताया जा रहा है कि ये कपल 26 फरवरी को उदयपुर के एक बड़े होटल में शादी करने जा रहा है. नेशनल क्रश रश्मिका और देवरकोंडा की शादी अरावली की पहाड़ियों के बीच बने एक आलीशान होटल में होने जा रही है. बताया गया है कि इस होटल में कई कमरे एक साथ बुक हुए हैं और तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि जिस होटल में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी होने जा रही है, वहां एक कमरे का किराया कितना है.
इस होटल में होगी स्टार कपल की शादी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर पिछले लंबे समय से अटकलें चल रही थीं, लेकिन अब आखिरकार दोनों एक दूसरे के साथ हमेशा के लिए बंधन में बंधने जा रहे हैं. बताया गया है कि उदयपुर के बड़े होटल ‘ITC ममेंटोस' (ITC Mementos) में शादी करने जा रहे हैं. हालांकि इसे लेकर अब तक परिवार या फिर स्टार्स की तरफ से पु्ष्टि नहीं की गई है. इस होटल की लोकेशन की बात करें तो ये काफी खूबसूरत जगह पर बना है और रात में यहां का नाजारा किसी जन्नत से कम नहीं लगता है.
कितना है एक रात का किराया?
Mementos By ITC Hotels Ekaaya Udaipur की वेबसाइट पर जाकर हमने यहां रूम बुक करने की कोशिश की, जिससे पता चला कि यहां वैली व्यू विला वाले रूम का एक रात का किराया करीब 26 हजार रुपये है. ये किराया क्लब के मेंबर्स के लिए है. बाकी लोगों के लिए किराया काफी ज्यादा हो सकता है, हालांकि इसकी जानकारी वेबसाइट पर नहीं दी गई है. इसके अलावा इस होटल में दो तरह के सुईट हैं. अरावली सुईट का एक रात का किराया करीब 55 हजार रुपये है, वहीं ममेंटोस सुईट का किराया 75 हजार रुपये से लेकर 88 हजार तक है.
ग्रैंड वेडिंग के लिए उदयपुर बना फेवरेट डेस्टिनेशन
राजस्थान का उदयपुर ग्रैंड और रॉयल वेडिंग के लिए पहले से ही पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक है. रश्मिका और विजय से पहले यहां कई सेलेब्स की ग्रैंड शादियां हो चुकी हैं. हाल ही में अरबपति राजू मंटेना की बेटी नेत्रा की शादी खूब चर्चा में थी, जहां पूरा बॉलीवुड और हॉलीवुड पहुंच गया था. उनके अलावा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने भी उदयपुर में ही शादी की थी.
मैच से पहले बच्चों का हाथ पकड़कर मैदान पर क्यों आते हैं खिलाड़ी? ये है दिलचस्प वजह














