विज्ञापन

IND Vs PAK: मैच से पहले बच्चों का हाथ पकड़कर मैदान पर क्यों आते हैं खिलाड़ी? ये है दिलचस्प वजह

IND Vs PAK: भारत-पाक मैच में खिलाड़ियों के साथ आने वाले बच्चे कौन हैं? जानिए मैस्कॉट्स के सेलेक्शन प्रोसेस और उन्हें मिलने वाले फायदों के बारे में.

IND Vs PAK: मैच से पहले बच्चों का हाथ पकड़कर मैदान पर क्यों आते हैं खिलाड़ी? ये है दिलचस्प वजह
आपको बता दें कि इन बच्चों का चुनाव आमतौर पर स्टेट क्रिकेट बोर्ड की अथॉरिटी करती है.

IND Vs PAK Cricket match 2026 : भारत और पाकिस्तान का मैच हो और रोमांच न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. टीवी स्क्रीन पर जब हम दोनों टीमों के खिलाड़ियों को राष्ट्रगान के लिए आते देखते हैं, तो एक चीज सबका ध्यान खींचती है वो ये कि हर खिलाड़ी के साथ एक छोटा बच्चा हाथ पकड़कर मैदान में आता है. क्या आपने कभी सोचा है कि ये बच्चे कौन हैं और इन्हें क्यों लाया जाता है?  आपको बता दें कि मैदान पर खिलाड़ियों के साथ आने वाले इन बच्चों को 'मैस्कॉट्स' (Mascots) कहा जाता है. ये सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होते, बल्कि इनके पीछे एक खास मकसद होता है. लेकिन इससे पहले आइए जानते हैं इन बच्चों का सेलेक्शन कैसे होता है...

IND Vs PAK: कैसे होता है इनका सिलेक्शन?

उम्र क्या होनी चाहिए

एक तय उम्र के बच्चे ही इसमें शामिल हो सकते हैं.

क्रिकेट कनेक्शन

भारत में अक्सर जूनियर लेवल के खिलाड़ियों या क्रिकेट बोर्ड ( BCCI या स्टेट बोर्ड) के अधिकारियों के परिवार के बच्चों को सेलेक्ट किया जाता है.

NGOs को भी मिलता है मौका

इसके अलावा कई बार किसी खास उद्देश्य या चैरिटी के लिए NGOs से जुड़े बच्चों को भी क्रिकेटर के साथ समय बिताने का मौका दिया जाता है.

आपको बता दें कि इन बच्चों का चुनाव आमतौर पर स्टेट क्रिकेट बोर्ड की अथॉरिटी करती है.

IND Vs PAK: आखिर इन्हें साथ लाने की वजह क्या है?

आपको बता दें कि खिलाड़ियों का बच्चों का हाथ पकड़कर मैदान पर आने की यह परंपरा खेल में मासूमियत और अगली पीढ़ी के उत्साह को जोड़ने का एक तरीका है.

IND Vs PAK: बच्चों को क्या होता है फायदा

इन छोटे बच्चों दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टार्स के साथ वक्त बिताने का मौका मिलता है. वे खेल की बारीकियों को करीब से देखते हैं और उन्हें मैच देखने के लिए फ्री टिकट्स भी दिए जाते हैं. यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा होता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IND Vs PAK 2026, IND Vs PAK T20 Match 2026, Cricket Mascots, Why Kids With Players
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com