What is the meaning of Palimpsest: अंग्रेजी भाषा में कई ऐसे शब्द हैं, जो किसी एक चीज को या उसके बारे में नहीं बताते बल्कि गहरा अर्थ लिए होते हैं. इन्हीं में से एक शब्द है- Palimpsest. ये शब्द कैसे बोला जाता है, इसका अर्थ क्या है और इसे वाक्यों में किस तरह प्रयोग किया जाता है, जानें.
Palimpsest का अर्थ और उच्चारण
उच्चारण: पैल-इम्प-सेस्ट (Pal-impsest)
मूल रूप से Palimpsest उस पांडुलिपि (manuscript) या चर्मपत्र को कहा जाता था, जिस पर लिखे गए पुराने पाठ को मिटाकर उसके ऊपर नया पाठ लिख दिया जाता था. हालांकि, पुराने लेखन के कुछ निशान फिर भी दिखाई देते रहते थे.
आज के समय में इस शब्द का उपयोग रूपक (metaphorical) अर्थ में भी किया जाता है। यह किसी ऐसी वस्तु, शहर, स्मृति या संस्कृति के लिए प्रयोग होता है, जिसमें अतीत की परतें अब भी मौजूद हों.
कहां से आया ये शब्द
Palimpsest शब्द ग्रीक भाषा के palimpsēstos से आया है, जिसका अर्थ होता है- फिर से खुरचा गया या दोबारा लिखा गया. यह शब्द उस प्राचीन प्रक्रिया को दर्शाता है, जिसमें पुराने लेखन को हटाकर उसी सामग्री का दोबारा उपयोग किया जाता था.
Synonyms of Palimpsest
Overlay
Trace
Remnant
Residue
Layered History
दूध की नदी- किस नदी को कहा जाता है milk river of India
क्यों खास है यह शब्द
Palimpsest हमें यह समझाता है कि अतीत पूरी तरह कभी मिटता नहीं है. चाहे वह कोई दस्तावेज हो, शहर हो या इंसान की यादें- पुराने निशान किसी न किसी रूप में हमेशा मौजूद रहते हैं और वर्तमान को प्रभावित करते हैं.