केरल से लेकर उत्तराखंड और ओडिशा तक, अब तक बदले जा चुके हैं इन राज्यों के नाम; ये थी वजह

Kerala Name Change: केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद केरल को अब केरलम के नाम से जाना जाएगा. पिछले लंबे वक्त से केरल के लोग इसकी मांग कर रहे थे. केरल से पहले भी भारत के कई राज्यों और बड़े शहरों के नाम बदले जा चुके हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
केरल से पहले बदले जा चुके हैं कई राज्यों के नाम

Kerala Name Change: केरल को अब आने वाले कुछ महीनों में केरलम के नाम से जाना जाएगा. सेवा तीर्थ में हुई बैठक में केंद्रीय कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है. कुछ लोग इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं, वहीं कुछ चुनावी रणनीति का हिस्सा भी बता रहे हैं. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी राज्य का नाम बदला जा रहा हो, इससे पहले भी भारत के कई राज्यों और बड़े शहरों के नाम बदले जा चुके हैं. इसमें उत्तराखंड से लेकर चेन्नई और ओडिशा जैसे राज्य शामिल हैं. आज हम आपको बताते हैं कि किन राज्यों का नाम बदल गया और इसके पीछे की वजह क्या थी. 

केरल हो जाएगा केरलम

केरल का नाम अब केरलम हो जाएगा. केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी से पहले 2024 में केरल विधानसभा में इसे लेकर प्रस्ताव पारित हुआ था, जिसमें केरल का नाम बदलकर केरलम करने की बात कही गई थी. पिछले लंबे समय से केरल में लोग इसे अपनी भाषा में केरलम ही कहते आए हैं, यही वजह है कि लोगों की भावनाओं और भाषाई पहचान को देखते हुए अब केरल को केरलम किया जा रहा है. 

उत्तरांचल से बना उत्तराखंड

उत्तर प्रदेश से अलग होने के बाद 9 नवंबर 2000 को नया पहाड़ी राज्य उत्तरांचल बना, हालांकि राज्य के आंदोलनकारियों ने इसे उत्तराखंड के नाम से ही बुलाया था और लंबी लड़ाई लड़ी थी. यही वजह थी कि 2007 में इसका नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया. जिसका मतलब उत्तर में मौजूद एक भूभाग है. 

उड़ीसा बन गया ओडिशा

ओडिशा (Odisha) को पहले उड़ीसा (Orissa) के नाम से जाना जाता था, लेकिन 2011 में संवैधानिक संशोधन के जरिए इसका नाम ओडिशा कर दिया गया. साथ ही यहां की स्थानीय भाषा का नाम भी ओरिया से ओडिया किया गया था. राज्य के लोग इन दो शब्दों का ही उच्चारण करते थे, ऐसे में नाम बदलकर इसे आसान कर दिया गया. 

मद्रास से बना चेन्नई

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई का पुराना नाम मद्रास हुआ करता था. इसे 1996 में बदलकर चेन्नई कर दिया गया. ब्रिटिश हुकूमत की विरासत को खत्म करने के लिए ऐसा किया गया था. चेन्नई वहां से एक स्थानीय नाम चेन्नापट्टनम से प्रेरित है. 

बंबई बन गया मुंबई

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का पुराना नाम बंबई हुआ करता था. जिसे अंग्रेजी में बॉम्बे (Bombay) भी कहते थे. महाराष्ट्र सरकार ने 1995 में इस नाम को बदलकर मुंबई कर दिया. ये नाम स्थानीय देवी 'मुंबा देवी' के नाम पर रखा गया था. 

Advertisement

कलकत्ता हो गया कोलकाता 

पश्चिम बंगाल की राजधानी को पहले 'कलकत्ता' (Calcutta) कहा जाता था, लेकिन 2001 में इसे बदलकर 'कोलकाता' कर दिया गया. बंगाली भाषा में इसका उच्चारण आसान था, वहीं कई बंगाली लोग कोलकाता ही बोलते थे. यही वजह थी कि नाम बदल दिया गया. 

मैसूर बन गया कर्नाटक 

कर्नाटक राज्य का नाम पहले मैसूर हुआ करता था. इसके बाद कन्नड़ भाषाी क्षेत्रों की मांग पर इसे कर्नाटक किया गया. बताया जाता है कि अंग्रेजी हुकूमत के दौर में इसे करनाटिक नाम से जाना जाता था. 

Advertisement

क्या होता है 'केरलम' शब्द का मतलब, जिस नाम से अब जाना जाएगा केरल

Featured Video Of The Day
Jharkhand Plane Crash | विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, वजह आएगी सामने? | झारखंड विमान हादसा | BREAKING