Israel-Iran War Dictionary: समझिए उन घातक शब्दों का मतलब, जिनसे दहल उठा है Middle East

Israel-Iran War 2026 : इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग में इस्तेमाल होने वाले टॉमाहॉक, शहाब-3 और बंकर बस्टर जैसे घातक हथियारों का मतलब आसान भाषा में समझिए यहां.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इमाद (Emad): यह मिसाइल हवा में अपना रास्ता बदल सकती है, जिससे इसे रोकना मुश्किल हो जाता है.

Israel-Iran War 2026 : मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है और दुनिया की नजरें इजरायल-ईरान के बीच चल रही जंग पर टिकी हैं. अक्सर खबरों में मिसाइलों और लड़ाकू विमानों के नाम तो आते हैं, लेकिन एक आम आदमी के लिए इन्हें समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आइए समझते आगे आर्टिकल में ईरान-इजाराइल जंग में इस्तेमाल होने वाले हथियारों की पूरी एबीसीडी.

Israel-Iran युद्ध में इस्तेमाल होने वाले हथियार की क्या है खासियत

इजरायल और अमेरिका के क्या हैं ब्रह्मास्त्र

टॉमाहॉक (Tomahawk) मिसाइल

यह अमेरिका की सबसे भरोसेमंद मिसाइल है. यह समुद्र में खड़े युद्धपोतों या पनडुब्बियों से छोड़ी जाती है. इसकी खासियत यह है कि यह जमीन के बहुत करीब (नीची उड़ान) उड़ती है. इसे पकड़ना मुश्किल है. यह 1,600 किमी दूर से भी सटीक निशाना लगा सकती है.

F-35I अदिर (Stealth Fighter)

इसे दुनिया का सबसे 'ए़डवांस' विमान कहा जाता है. यह रडार की नजरों में आए बिना दुश्मन के घर में घुसकर हमला कर सकता है. इसके अलावा यह दुश्मन के डिफेंस सिस्टम को जाम भी कर देता है.

बंकर बस्टर बम (GBU-28)

यह बम कंक्रीट की मोटी परतों को चीरकर जमीन के कई फीट नीचे जाकर धमाका करता है. 

SPICE और JDAM तकनीक

ये असल में साधारण बमों को 'दिमाग' देने वाली किट हैं. SPICE तकनीक में जीपीएस की जरूरत नहीं होती, यह टारगेट की फोटो पहचानकर उस पर गिरता है. वहीं JDAM खराब मौसम और धुएं में भी अपना रास्ता खुद ढूंढ लेता है.

रैम्पेज (Rampage) मिसाइल

इसकी रफ्तार आवाज की गति से भी तेज है. इतनी तेज कि दुश्मन को संभलने का मौका भी नहीं मिलता. यह सीधे संचार केंद्रों और बंकरों को उड़ा देती है.

हवा में मंडराने वाले काल: ड्रोन और क्रूज मिसाइल

Eitan और Heron ड्रोन

ये विशालकाय ड्रोन 40 हजार फीट की ऊंचाई पर 36 घंटे तक उड़ सकते हैं. ये जासूसी भी करते हैं और मौका मिलते ही मिसाइल भी दाग देते हैं.

Advertisement
डिलाइला (Delilah)

इसे मंडराने वाली मिसाइल' कहते हैं. अगर पायलट को टारगेट साफ न दिखे, तो यह हवा में चक्कर काटती रहती है और सही मौका मिलते ही हमला करती है.

ईरान इन हथियारों से कर रहा पलटवार

शहाब-3 (Shahab-3)इमाद (Emad) मिसाइलगदर (Ghadr)
Featured Video Of The Day
Iran Attacks on Israel: कौन है अली लारिजानी? खमेनेई की मौत से क्या कनेक्शन? Ali Larijani | Khamenei