IPS बुशरा बानो ने खाकी वर्दी पहनकर बोला 'जजाकल्लाह', आखिर इसका मतलब क्या होता है?

IPS Bushra Bano Controversy: पश्चिम बंगाल कैडर की IPS अधिकारी बुशरा बानो इन दिनों खूब चर्चा में हैं. उन्होंने AMU के एक प्रोग्राम को लेकर वीडियो बनाया था, जिसमें कुछ धार्मिक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IPS बुशरा बानो एक वीडियो के बाद विवादों में हैं

पश्चिम बंगाल की IPS अधिकारी बुशरा बानो को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मुफ्त यूपीएससी कोचिंग को लेकर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें कुछ इस्लामिक शब्दों का इस्तेमाल किया गया. इस दौरान वो वर्दी में और अपने ऑफिस में बैठी हुई नजर आ रही हैं. ऐसे में उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि ड्यूटी के दौरान वो कैसे धार्मिक अभिवादन का इस्तेमाल कर सकती हैं. अपने वीडियो के आखिर में बुशरा बानो ने 'जजाकल्लाह' भी कहा था, जिसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि जिन शब्दों का इस्तेमाल आईपीएस बुशरा बानो ने किया, उनका मतलब क्या होता है. 

क्या होता है 'जजाकल्लाह' का मतलब?

इस्लाम में 'जजाकल्लाह' शब्द का इस्तेमाल काफी ज्यादा आम है. जब भी किसी शख्स को धन्यवाद देना होता है या फिर किसी चीज के बदले कुछ अच्छा कहना होता है तो 'जजाकल्लाह' कहा जाता है. इसका मतलब अल्लाह आपको इस काम का अच्छा इनाम दे. या फिर अल्लाह आपको इसका फल दे, होता है. आमतौर पर मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. 

'इंशाअल्लाह' का मतलब 

बुशरा बानो ने अपने वीडियो में इंशाअल्लाह भी कहा था, ड्यूटी के दौरान इस शब्द पर भी आपत्ति जताई जा रही है.  'इंशाअल्लाह'का मतलब 'ईश्वर की इच्छा' या फिर 'अल्लाह ने चाहा तो'... होता है. जब भी लोग किसी काम को शुरू करने का जिक्र करते हैं या फिर कुछ अच्छा करने जाते हैं तो 'इंशाअल्लाह' कहा जाता है. 

कौन हैं IPS बुशरा बानो?

IPS बुशरा बानो की कहानी काफी प्रेरणादायक है, क्योंकि उन्होंने तमाम मुश्किलों को सामने करते हुए अपने सपनों को पूरा किया. दो बच्चों और परिवार की जिम्मेदारी के साथ उन्होंने तैयारी जारी रखी और एक नहीं बल्कि दो बार यूपीएससी क्रैक किया. शादी के बाद उन्हें सऊदी जाना पड़ा, जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की नौकरी की थी. हालांकि कुछ साल बाद वो अपना आईपीएस बनने का सपना पूरा करने के लिए वापस भारत लौट आईं. आईपीएस बनने से पहले उन्होंने यूपी पीसीएस क्लियर किया था और एसडीएम के पद पर तैनात थीं. 

Advertisement

बुशरा बानो ने वीडियो में क्या कहा था?

आईपीएस अधिकारी बुशरा बानो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं. वो आज भी यूनिवर्सिटी के तमाम इवेंट्स को फॉलो करती हैं और छात्रों को भी इसके बारे में बताती हैं. उन्होंने छात्रों के लिए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने AMU की कोचिंग फैसिलटी का जिक्र किया और बताया कि इससे उन्हें भी फायदा मिला था. इस दौरान उन्होंने अस्सलामु अलैकुम, इंशाअल्लाह और जजाकल्लाह जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिन्हें लेकर अब लोग उन्हें टारगेट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें - देश के सबसे अमीर IPS गुरप्रीत सिंह भुल्लर कौन हैं? इतने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

Advertisement

Topics mentioned in this article
IPS Bushra Bano Success Story
IPS Bushra Bano
Gk News