ओबामा से लेकर रूजवेल्ट तक, अमेरिका के इन राष्ट्रपतियों को मिल चुका है शांति का नोबेल प्राइज

Donald Trump Nobel Prize Demand: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार कह रहे हैं कि उन्हें भी नोबेल पीस प्राइज से सम्मानित किया जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने कई देशों के बीच समझौता करवाया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अमेरिका के इन राष्ट्रपतियों को मिल चुका है नोबेल

अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद को नोबेल पुरस्कार का हकदार मान रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से वो लगातार इसे लेकर पैरवी कर रहे हैं. दुनियाभर में चल रहे युद्धों को रुकवाने और दो देशों के बीच समझौता करवाने के लिए वो इस तरह का दावा कर रहे हैं. उनका कहना है कि अमेरिका के इतिहास में कई राष्ट्रपतियों को ये सम्मान मिला है, लेकिन इसके सबसे बड़े हकदार वो खुद हैं. आइए जानते हैं कि अमेरिका के इतिहास में अब तक किन राष्ट्रपतियों को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया है और इसकी क्या वजह थी. 

बराक ओबामा को मिला था नोबेल

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था. साल 2009 में राष्ट्रपति रहते हुए उन्हें ये सम्मान दिया गया. ओबामा को मिले इस नोबेल को लेकर खूब विवाद भी हुआ था, क्योंकि उनके राष्ट्रपति बनने के 9 महीने के भीतर ये पुरस्कार उन्हें दे दिया गया. इसके बाद अमेरिका के दूसरे देशों में कई तरह के सैन्य संघर्ष नजर आए. 

जिमी कार्टर

ओबामा से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति रहे जिमी कार्टर को भी साल 2002 में नोबेल का शांति पुरस्कार दिया गया था. कार्टर अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति थे, जिन्हें पद छोड़ने के कई साल बाद इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया. दुनियाभर में चल रहे संघर्षों का उचित समाधान तलाशने और लोकतांत्रिक मूल्यों पर जोर देने के लिए उन्हें नोबेल प्राइज दिया गया. 

महिलाओं की तुलना में पुरुषों के शरीर में क्यों आते हैं ज्यादा बाल? ये रहा कारण

वुडरो विल्सन 

पहले विश्वयुद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले अमेरिका के 28वें राष्ट्रपति वुडरो विल्सन को भी 1919 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया. दुनियाभर के देशों के बीच शांति स्थापित करने और उन्हें संगठित करने में उनके योगदान को देखते हुए ये पुरस्कार दिया गया. 

थियोडोर रूजवेल्ट 

थियोडोर रूजवेल्ट के नाम नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्हें 1906 में ये पुरस्कार दिया गया था. रूस-जापान युद्ध के दौरान उनकी भूमिका और मध्यस्थता के लिए उन्हें नोबेल मिला था.

Featured Video Of The Day
Breaking News: Trump को नहीं... वेनेजुएला की Maria Corina Machado को मिला Nobel Peace Prize 2025