Cyprus Interesting Facts: दुनिया के किसी भी देश की पहचान उसके राष्ट्रगान से की जाती है. दुनिया में कई ऐसे देश है जहां का राष्ट्रगान एकजुट होने का प्रतीक माना जाता है. वर्तमान की बात करें तो दुनिया के सभी देशों के पास उनका राष्ट्रगान है, लेकिन क्या आप जानते है कि दुनिया के नक्शे में एक ऐसा भी देश मौजूद है. जिसका खुद का कोई राष्ट्रगान नहीं है. आइए जानते हैं...
बिना राष्ट्रगान वाला देश
साइप्रस दुनिया का ऐसा देश है, जहां उसका कोई राष्ट्रगान नहीं है. इसके संविधान में भी किसी राष्ट्रगान का कोई जिक्र नहीं किया गया है. इस देश को 1960 में ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी. साइप्रस पूर्वी भूमध्य सागर का सबसे बड़ा द्वीप देश माना जाता है. इसे अधिकारिक तौर पर साइप्रस गणराज्य कहा जाता है.
दूसरे देश के राष्ट्रगान का उपयोग
इस देश का अपना कोई राष्ट्रगान न होने की वजह से यह आजादी के 6 साल बाद 1966 में ग्रीक के राष्ट्रगान को अपना राष्ट्रगान बनाने का निर्णय लिया और तब से लेकर आज तक अपने देश में ग्रीक के हिम टू लिबर्टी'(Hymn to Liberty) राष्ट्रगान का इस्तेमाल करते आ रहा है.
साइप्रस के बारे में
साइप्रस की राजधानी निकोसिया है. जिसे लेफकोसिया के नाम से भी जाना जाता है. निकोसिया इस देश का सबसे बड़ा शहर है, इसे दुनिया की आखिरी विभाजित राजधानी मानी जाती है. यह यूरोपीय संघ का सदस्य भी है. इसने 2004 में इसकी सदस्यता ली.
ये भी पढ़ें- Ruchi Group Bank Fraud: रुचि ग्रुप बैंक घोटाले में ED ने की कार्रवाई, इंदौर और मुंबई में भी छापेमारी
साल 1960 में मिली थी आजादी
साइप्रस को 16 अगस्त 1960 में यूनाइटेड किंगडम ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी. इसके बाद यह एक स्वतंत्र गणराज्य बन गया, लेकिन इस देश की खास बात है कि यह अपना स्वतंत्रता दिवस 1 अक्टूबर से मनाता है. आजादी मिलने के बाद भी देश में तुर्की और ग्रीक समुदायों के दोनों पक्षों में असंतोष बढ़ा और संघर्ष चलता रहा जिसके बाद 1974 में तुर्की ने आक्रमण कर द्वीप के एक तिहाई हिस्से पर कब्जा कर लिया और दोनों अलग-अलग हो गए.
क्या-क्या है इस देश की पहचान?
इस देश के पास राष्ट्रगान के अलावा राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय पशु और राष्ट्रीय पक्षी कई सारे राष्ट्रीय पहचान है. साइप्रस गणराज्य का झंडा विश्व के कुछ झंडों में से एक माना जाता है. इसके झंडे में देश के नक्शे को अंकित किया गया है, जिसमें नारंगी रंग प्रभावशाली तांबे का प्रतीक है. इसका राष्ट्रीय पक्षी साइप्रस वार्बलर है, जो यहां का स्थानीय पक्षी है. यहां का राष्ट्रीय पशु साइप्रस मौफ्लॅान है, जो एक जंगली भेड़ है इसे माउंटेन बकरी भी कहा जाता है.
ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर, ब्रह्मोस मिसाइल... 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' के उद्घाटन के मौके पर PM मोदी की 5 बड़ी बातें














