39 minutes ago

UPSC Prelims Result 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट सोमवार देर रात जारी  कर दिया गया है. आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट (PDF format) जारी किया है. आपको बता दें कि इस साल सिविल सर्विसेज के 933 और भारतीय वन सेवा (IFoS) के 80 पदों को मिलाकर कुल 1,013 वैकेंसी के लिए करीब 5.49 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे. जो कि अब आयोग की साइट पर जाकर अपना रिजल्ट अब चेक कर सकते हैं.   सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 के वास्ते कुल 13,343 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है.

इस बार यूपीएससी ने 24 मई को प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की थी. इसके बाद आयोग ने बड़ा बदलाव करते हुए महज चार दिन बाद, यानी 28 मई को ही प्रोविजनल आंसर की (Provisional Answer Key) जारी कर दी थी. 

UPSC Prelims Result 2026 Updates:

Jun 16, 2026 07:58 (IST)

UPSC Prelims Result 2026 Updates: रिजल्ट कैसे देखें

1.यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

2.होमपेज पर 'What's New' सेक्शन देखें

3.'Result: Civil Services (Preliminary) Examination, 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें

4. PDF फ़ाइल खोलें या डाउनलोड करें.

Jun 16, 2026 07:52 (IST)

UPSC Prelims Result 2026 Updates: क्या रही इस बार कट-ऑफ

UPSC Prelims Result 2026 Updates:  UPSC प्रीलिम्स 2026 के लिए आधिकारिक कट-ऑफ मार्क्स अभी जारी नहीं किए गए हैं. UPSC की नीति के अनुसार आधिकारिक कट-ऑफ, आंसर की और व्यक्तिगत स्कोर तभी जारी करता है जब पूरी परीक्षा प्रक्रिया समाप्त हो जाती है.

Jun 16, 2026 07:24 (IST)

UPSC Prelims Result 2026 Updates: 13,343 उम्मीदवारों को मिली सफलता

इस साल घोषित 1016 रिक्तियों के लिए सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 के लिए कुल 13,343 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है.

Jun 15, 2026 16:30 (IST)

UPSC Prelims Result 2026 Live: क्वालिफ़ाई करने के बाद करें ये जरूरी काम

मेन एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कुछ ज़रूरी फॉर्मेलिटी को पूरा करना होगा.

स्टेप 1: आधिकारिक रिज़ल्ट PDF के ज़रिए अपनी योग्यता की पुष्टि करें.

स्टेप 2: तय समय-सीमा के अंदर अपने यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर प्रोफ़ाइल को एक्सेस करें.

स्टेप 3: आगे की प्रक्रियाओं के बारे में UPSC द्वारा जारी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें.

स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़े रिकॉर्ड की कॉपी अपने पास रखें.

स्टेप 5: 21 अगस्त, 2026 से शुरू होने वाली मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू करें.

रिजल्ट के बाद की प्रोसेस 2026 परीक्षा चक्र का एक अहम हिस्सा है. जो उम्मीदवार तय समय-सीमा के भीतर जरूरी काम पूरे नहीं करते हैं, उन्हें आगे के चरणों से अयोग्य घोषित किया जा सकता है.

Advertisement
Jun 15, 2026 14:22 (IST)

UPSC Result 2026 Live: क्या है एग्जाम का पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा में 'सामान्य अध्ययन पेपर 1' और 'सिविल सेवा एप्टीट्यूड टेस्ट' (CSAT) शामिल होते हैं. 'सामान्य अध्ययन पेपर 1' में मिले अंक यह तय करेंगे कि कोई उम्मीदवार अगले चरण के लिए क्वालिफ़ाई करता है या नहीं. CSAT पेपर में उम्मीदवारों को तय न्यूनतम क्वालिफ़ाइंग अंक हासिल करने होते हैं.

Jun 15, 2026 13:46 (IST)

UPSC Result 2026 Live: CSAT क्वालिफाइंग बना रहेगा

सिविल सेवा एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) प्रारंभिक परीक्षा में क्वालिफाइंग पेपर के तौर पर बना रहेगा. उम्मीदवारों को इसके लिए तय क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल करने होंगे, जबकि जनरल स्टडीज पेपर 1 मुख्य परीक्षा में आगे बढ़ने का आधार तय करेगा. दोनों पेपर 24 मई, 2026 को आयोजित किए गए थे.

Advertisement
Jun 15, 2026 12:24 (IST)

कितने रहेगी जनरल कैटेगरी की कट-ऑफ?

UPSC प्रीलिम्स 2026 में इस बार GS पेपर I का काफी लंबा था और CSAT पेपर का मुश्किल था, ऐसे में

 जनरल कैटेगरी के लिए अनुमानित कट-ऑफ 78 से 86 मार्क्स के बीच रहने की उम्मीद है. 

Jun 15, 2026 11:57 (IST)

UPSC Prelims Result 2026 LIVE : 5.49 लाख उम्मीदवार को रिजल्ट का इंतजार

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026 को हुई थी. इस भर्ती परीक्षा के जरिए 933 रिक्तियों को भरा जाना है. 5.49 लाख उम्मीदवार ने इस साल ये एग्जाम दिया है.

Jun 15, 2026 11:55 (IST)

UPSC CSE Prelims Result 2026 LIVE : मेंस एग्जाम 21 अगस्त से होगा शुरू

प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवार 21 अगस्त, 2026 से शुरू होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे. मुख्य परीक्षा में निबंध लेखन, सामान्य अध्ययन के पेपर, वैकल्पिक विषय और क्वालिफाइंग भाषा के पेपर शामिल होते हैं. 

Jun 15, 2026 11:12 (IST)

UPSC Prelims Result 2026 LIVE : UPSC एग्जाम से जुड़ी ज़रूरी जानकारी

प्रोविजनल आंसर की कब हुई जारी: 28 मई, 2026 (एग्जाम के चार दिन बाद जा.

कब आएगा रिजल्ट:  15 जून, 2026 तक आने की उम्मीद

UPSC मेन्स एग्जाम कब होगा: 21 अगस्त, 202

Advertisement
Jun 15, 2026 10:53 (IST)

UPSC रिजल्ट 2026: प्रीलिम्स के बाद जरूरी लॉगिन

 प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों को तय समय के अंदर अपने 'यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर' से प्रोफाइल को एक्सेस करना होगा. यह नियम 2026 परीक्षा चक्र के लिए शुरू किए गए नए एप्लीकेशन और वेरिफिकेशन सिस्टम का हिस्सा है.

Jun 15, 2026 10:29 (IST)

UPSC Prelims Result 2026 LIVE: कहां जारी होगा रिजल्ट

UPSC Prelims रिजल्ट को upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा.

Advertisement
Jun 15, 2026 09:37 (IST)

UPSC Prelims Live Updates 2026 : रिजल्ट के बाद क्या होगा अगला चरण

UPSC Prelims Live Updates 2026 : यूपीएससी प्रीलिम्स का रिजल्ट आने के बाद मुख्य परीक्षा करवाई जाएगी. जो उम्मीदवार यूपीएससी प्रीलिम्स को पास करेंगे उन्हें ही मुख्य परीक्षा देना का मौका मिलेगा.

Jun 15, 2026 07:31 (IST)

UPSC Prelims Live Updates 2026 : पिछले साल क्या गई थी कटऑफ

यूपीएससी प्रीलिम्स की कटऑफ पिछले साल UR के लिए 92.66 गई थी. हांलिक इस बार यूपीएससी प्रीलिम्स का पेपर काफी कठिन आया था. ऐसे में यूपीएससी प्रीलिम्स की कटऑफ  इस साल UR के लिए 90 से नीचे ही रहने वाली है. 

Jun 15, 2026 07:17 (IST)

UPSC Prelims Live Updates 2026 : 15 से 17 दिनों के अंदर आया था रिजल्ट

UPSC Prelims Live Updates 2026 : प्रीलिम्स परीक्षा के 15 से 17 दिनों के बाद नतीजे जारी किए जाते हैं। पिछले साल, 25 मई को हुई परीक्षा के लिए प्रीलिम्स का रिज़ल्ट PDF 11 जून को जारी किया गया था.

Jun 14, 2026 14:59 (IST)

UPSC Prelims Live Updates 2026 : पिछले 5 साल का कटऑफ ट्रेंड

साल 2025

UR: 92.66

OBC: 92.00

EWS: 89.34

SC: 84.00

ST: 82.66

साल 2024

UR: 87.98

OBC: 87.28

EWS: 85.92

SC: 79.03

ST: 74.23

साल 2023

UR: 75.41

OBC: 74.75

EWS: 68.02

SC: 59.25

ST: 47.82

साल 2022

UR: 88.22

OBC: 87.54

EWS: 82.83

SC: 74.08

ST: 69.35

साल 2021

UR: 87.54

OBC: 84.85

EWS: 80.14

SC: 75.41

ST: 70.71

Jun 14, 2026 14:36 (IST)

UPSC Prelims Result 2026 LIVE: CSE तीन स्टेप्स में होता है

इस भर्ती परीक्षा में ये तीन चरण शामिल हैं:

प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स)

मुख्य परीक्षा (मेन्स)

व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू)

Jun 14, 2026 14:35 (IST)

UPSC Prelims Result 2026 LIVE: UPSC ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा और कहां रिजल्ट करता है लाइव?

 रिजल्ट घोषित करने के लिए UPSC की upsc.gov.in यही एकमात्र आधिकारिक वेबसाइट है. UPSC किसी दूसरी वेबसाइट पर परिणाम जारी नहीं करता है. जब UPSC अपनी वेबसाइट upsc.gov.in पर प्रीलिम्स रिजल्ट की PDF अपलोड कर देगा, तब उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे.

Jun 14, 2026 14:27 (IST)

UPSC Prelims Result 2026 LIVE: फ़ाइनल आंसर की कब आएगी?

उम्मीदवार ध्यान दें कि सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 की पूरी प्रक्रिया खत्म होने के बाद ही फाइनल आंसर की PDF कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड की जाएगी.

Jun 14, 2026 14:20 (IST)

UPSC Prelims Result 2026 Live : कैसे शॉर्टलिस्ट होंगे उम्मीदवार?

प्रीलिम्स रिजल्ट की पीडीएफ में केवल उन्हीं उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल होंगे, जो इस साल के कटऑफ को पार करेंगे. ध्यान रहे कि Mains के लिए क्वालिफाई करने के लिए उम्मीदवारों को CSAT (पेपर 2) में कम से कम 33% नंबर लाना जरूरी है, जबकि मेरिट लिस्ट सिर्फ जनरल स्टडीज (GS Paper 1) के मार्क्स के आधार पर बनती है. परीक्षा के आधिकारिक कटऑफ नंबर, मार्क्स और फाइनल आंसर की पूरी चयन प्रक्रिया (इंटरव्यू) खत्म होने के बाद ही जारी किए जाएंगे. सफल उम्मीदवारों को इसके तुरंत बाद मेन्स परीक्षा के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा.  

Featured Video Of The Day
पिता बेचते हैं सब्जी, रिश्तेदार मारते थे ताने, आज 15 साल की नौशीन बनी हॉकी की 'गोलमशीन'
Topics mentioned in this article
UPSC Prelims Result 2026
UPSC Prelims Result 2026 When?