उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी सुपर टीईटी 2026 की परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है. ये परीक्षा 3 और 4 दिसंबर को होने वाली असिस्टेंट टीचर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वो आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी देख सकते हैं. इसमें उम्मीदवारों को ये जानकारी दी गई है कि उनका परीक्षा केंद्र किस जिले में पड़ा है. हालांकि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं हुए हैं.
UP Super TET 2026 एग्जाम सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर लेटेस्ट अनाउंसमेंट या एग्जामिनेशन सेक्शन खोलें
- विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत असिस्टेंट टीचर चयन परीक्षा 2026 की सिटी स्लिप वाले लिंक पर क्लिक करें
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगइन करें
- सबमिट करते ही सिटी स्पिल आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगी
- इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं
कब तक जारी होगा एडमिट कार्ड?
असिस्टेंट टीचर के पदों पर निकली इस भर्ती के लिए अब एडमिट कार्ड जारी होंगे, बताया जा रहा है कि परीक्षा से दो या तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं. सिटी स्लिप में सिर्फ उम्मीदवार का परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी दी गई है. वहीं एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और बाकी जरूरी जानकारी शामिल होगी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जरूरी है.
कुल इतने पदों पर है भर्ती
ये भर्ती परीक्षा दो कैटेगरी में असिस्टेंट टीचर के कुल 12,405 खाली पदों को भरने के लिए हो रही है. इनमें बेसिक शिक्षा विभाग के तहत शहरी प्राथमिक स्कूलों में असिस्टेंट टीचर के 11,508 पद और माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूलों में असिस्टेंट टीचर के 897 पद शामिल हैं. इन पदों के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है.
परीक्षा से जुड़ी बाकी जरूरी जानकारी
- कुल 360 अंकों की लिखित परीक्षा होगी
- पेपर में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और हर सही जवाब पर तीन अंक मिलेंगे
- हर गलत जवाब पर एक अंक काटा जाएगा
- परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय मिलेगा
- परीक्षा ऑफलाइन, यानी OMR आधारित होगी
यह भी पढ़ें | UPSC इंटरव्यू से पहले डॉक्यूमेंट में गड़बड़ी होने पर क्या होता है? एस्पिरेंट ने बताया पूरा प्रोसेस
यह भी पढ़ें | आखिरी महीनों में ऐसे करें बोर्ड परीक्षा की तैयारी, मैथ्स-साइंस और रिवीजन को लेकर एक्सपर्ट ने दिए टिप्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं