UP SI Recruitment 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 4,543 सब इंस्पेक्टर पदों के नियुक्ति पत्रों पर लगाई अंतरिम रोक

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. कोर्ट ने 4,543 पदों पर होने वाली भर्ती में नियुक्ति पत्र जारी करने पर अंतरिम रोक लगा दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मामले की सुनवाई जस्टिस अनीस कुमार गुप्ता की एकल पीठ में हुई.

Sub Inspector Vacancy 2025 : यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. कोर्ट ने 4,543 पदों पर होने वाली भर्ती में नियुक्ति पत्र जारी करने पर अंतरिम रोक लगा दी है. प्रश्नों में बदलाव और आंसर शीट को लेकर अभ्यर्थियों की याचिकाओं पर अब 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 का विज्ञापन 12 अगस्त 2025 को जारी किया गया था. इस भर्ती के लिए करीब 15.75 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि 14 और 15 मार्च को आयोजित लिखित परीक्षा में लगभग 10.77 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. परीक्षा का परिणाम 7 मई 2026 को जारी किया गया था.

भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा के बाद बदले गए प्रश्नों और उत्तरों को लेकर आपत्ति जताई थी. उनका आरोप है कि भर्ती बोर्ड ने उनकी आपत्तियों को कंसीडर नहीं किया गया. इसके बाद श्याम सुंदर, कमलेश यादव, यश पांडेय समेत कई अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की.

मामले की सुनवाई जस्टिस अनीस कुमार गुप्ता की एकल पीठ में हुई. याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक खरे, संजय कुमार यादव और आलोक मिश्र ने पक्ष रखा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- यहां के अस्पताल में निकली 74 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, 5 अक्टूबर को वॉक-इन-इंटरव्यू, जानिए फुल डिटेल्स

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Dubai Flight Emergency Landing: हजारों फिट से गिरा विमान, दुबई फ्लाइट में हड़कंप!