Question रिपीट होने के कारण दिल्ली पुलिस CAPF SI की 26 नवंबर शिफ्ट-1 की परीक्षा रद्द, अब इस तारीख को होगा री-एग्जाम

SSC CPO 2026 परीक्षा में बड़ा बदलाव हुआ है. 26 नवंबर की पहली शिफ्ट का क्वेश्चन के रिपीट होने के कारण रद्द कर दिया गया है. SSC ने 2 दिसंबर को री-एग्जाम की तारीख घोषित की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
री-एग्जाम के लिए रिवाइज्ड एग्जाम सेंटर (Revised Exam Centre) और नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 28 नवंबर 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर अवलेवल होगी. 

SSC CPO Re Exam Date : स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने SSC CPO 2026 पेपर-1 की 26 नवंबर को आयोजित पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी है. आयोग ने क्वेश्चन पेपर में सवालों के रिपीट होने के बाद यह फैसला लिया है. बता दें कि यह निर्णय केवल उन कैंडिडेट्स पर लागू होगा, जिन्होंने 26 नवंबर 2026 की पहली शिफ्ट में परीक्षा दी थी. अन्य शिफ्टों के उम्मीदवारों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. ऐसे में आइए जानते हैं रि-एग्जाम की डेट और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डेट क्या है.

कब होगी री-एग्जाम?

SSC ने प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 2 दिसंबर 2026 को रिएग्जाम आयोजित करेगा. इसकी जानकारी नोटिस जारी करके दी है.

28 नवंबर से डाउनलोड कर सकेंगे नया एडमिट कार्ड

आयोग के अनुसार, री-एग्जाम के लिए रिवाइज्ड एग्जाम सेंटर (Revised Exam Centre) और नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 28 नवंबर 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर अवलेवल होगी. साथ ही आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे रेग्यूलर SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और जारी होने वाले नए एडमिट कार्ड को समय रहते डाउनलोड कर लें.

यह भी पढ़ें- ‘12 मेंस देने के बाद भी खाली हाथ, घर में भी इज्जत ना बची', UPPCS प्रारंभिक परीक्षा रद्द से टूटा अभ्यर्थी

Featured Video Of The Day
भारत की अर्थव्यवस्था और संस्कृति नए अवसर पैदा करने में कैसे मददगार?
Topics mentioned in this article
SSC Jobs
SSC  Vacancies

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं