Intelligence Bureau Security Assistant Result: गृह मंत्रालय (MHA) के तहत आने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो ने 'सिक्योरिटी असिस्टेंट/मोटर ट्रांसपोर्ट' (SA/MT) परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. आईबी के इस रिजल्ट का हजारों उम्मीदवार इंतजार कर रहे थे. जिन उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी थी, वो अब गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. उम्मीदवारों का फाइनल सेलेक्शन टियर-1 (अक्टूबर 2025) और टियर-2 (मार्च 2026) की परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. आइए जानते हैं कि उम्मीदवार कैसे आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर What's New सेक्शन में जाएं और Final Result of SA/MT Exam In IB 2025 लिंक पर क्लिक करें
- ऐसा करते ही एक PDF फाइल डाउनलोड होगी
- इस पीडीएफ की लिस्ट में अपना रोल नंबर सर्च करें
रिजल्ट में क्या होगा?
आईबी की इस परीक्षा के रिजल्ट की लिस्ट 'रोल नंबर' के हिसाब से जारी की गई है, यह मेरिट लिस्ट (रैंक के अनुसार) नहीं है. अगर आपके रोल नंबर के साथ (P) लिखा है, तो इसका मतलब है कि आपका सेलेक्शन 'प्रोविजनल' (अस्थायी) है. अब आगे डॉक्यूमेंट वेरिफाई किए जाएंगे, उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय अधूरे कागजात जमा करने होंगे. इसीलिए पास होने वाले उम्मीदवार अभी से अपने सभी दस्तावेज तैयार करके रख लें.
कब मिलेगा ऑफर लेटर?
इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ऑफर लेटर (नियुक्ति पत्र) उनकी पात्रता की अंतिम जांच, मेडिकल टेस्ट और कैरेक्टर वेरिफिकेशन के बाद ही दिया जाएगा. बता दें कि यह भर्ती देशभर के कई केंद्रों पर इंटेलिजेंस ब्यूरो की तमाम ब्रांच में खाली पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें और बुलाए जाने का इंतजार करें.
NDA एग्जाम पास करने के बाद SSB में क्या-क्या होता है? जानें कैसे बनते हैं सेना में अफसर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं