18 days ago

India Post GDS Result 2026 Results: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 का इंतजार उम्मीदवार लंबे समय से कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि ये रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है. 23 पोस्टल सर्कल के लिए मेरिट लिस्ट अलग-अलग जारी की जाएगी. इंडिया पोस्ट में 28,636 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों के लिए लाखों उम्मदीवारों ने आवेदन किया है. भारतीय डाक विभाग की और से पहली मेरिट लिस्ट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर किसी भी वक्त जारी की जा सकती है. 

 जिन उम्मीदवारों ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे. इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं हुआ है. उम्मीदवारों का सिलेक्शन पूरी तरह से उनकी 10वीं कक्षा के अंकों (Merit-based) के आधार पर किया जाएगा. अगर आपके 10वीं में अच्छे नंबर हैं, तो डाक विभाग में नौकरी पाने का यह गोल्डेन चांस है.

India Post Gramin Dak Sevak (GDS) Result 2026 Updates-

Mar 02, 2026 21:16 (IST)

India Post GDS Result 2026 Live: सिलेक्शन पूरी तरह से क्लास 10 के मार्क्स के बेसिस पर होगा

शॉर्टलिस्टिंग पूरी तरह से सेकेंडरी स्कूल एग्जाम में मिले मार्क्स के आधार पर की जाती है, जिसमें रिक्रूटमेंट फ्रेमवर्क में कोई रिटन टेस्ट या इंटरव्यू स्टेज शामिल नहीं है.

Mar 02, 2026 19:33 (IST)

India Post GDS Result LIVE Update : कैंडिडेट्स एप्लीकेशन डिटेल्स रखें तैयार

एप्लीकेंट्स को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और एप्लीकेशन डिटेल्स अपने पास रखनी चाहिए ताकि रिजल्ट लिंक एक्टिवेट होने के बाद मेरिट PDF में उनका नाम जल्दी से ढूंढा जा सके.

Mar 02, 2026 18:00 (IST)

India Post GDS Result LIVE Update : डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद क्या होता है

जो कैंडिडेट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन क्लीयर कर लेंगे, उन्हें फाइनल एंगेजमेंट ऑर्डर मिलेंगे. अगर सर्टिफिकेट या मार्क्स में कोई अंतर पाया जाता है, तो कैंडिडेचर कैंसिल किया जा सकता है और मेरिट लिस्ट से अगले एलिजेबल कैंडिडेट पर विचार किया जाएगा.

Mar 02, 2026 17:47 (IST)

India Post GDS Result LIVE Update : अपडेट के लिए पोर्टल रेगुलर चेक करें

कैंडिडेट्स को सिर्फ़ सोशल मीडिया अपडेट पर निर्भर रहने के बजाय समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट को रिफ्रेश करना चाहिए. क्योंकि इंडिया पोस्ट बिना पहले से बताए अपडेट जारी कर सकता है. 

Advertisement
Mar 02, 2026 17:09 (IST)

India Post GDS Result LIVE Update : GDS 2026 के लिए उम्र का क्राइटेरिया

नोटिफिकेशन में बताई गई कट-ऑफ डेट के हिसाब से कम से कम उम्र 18 साल और ज्यादा से ज्यादा उम्र 40 साल होनी चाहिए थी. सरकारी नियमों के हिसाब से रिजर्व कैटेगरी के लिए उम्र में छूट लागू है.

Mar 02, 2026 16:09 (IST)

India Post GDS Result 2026 Live Updates: शहरी इलाकों में मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद

शहरी और घनी आबादी वाले इलाकों में एप्लीकेंट की संख्या ज्यादा होने की वजह से कट-ऑफ ज़्यादा जाने की संभावना है. ग्रामीण इलाकों में वैकेंसी और एप्लीकेशन की संख्या के आधार पर कट-ऑफ थोड़ी कम हो सकती है.

Advertisement
Mar 02, 2026 14:46 (IST)

India Post GDS Result 2026 Live Updates: 28,636 पदों पर होगी नियुक्ति

India Post GDS Result 2026 Live Updates: इस भर्ती अभियान के तहत 28,636 पदों को भरा जाना है. पदों में ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) शामिल हैं.

Mar 02, 2026 13:53 (IST)

India Post GDS Result 2026 Live Updates: जल्द जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

अगर पहली लिस्ट के बाद भी पद खाली रहे जाते हैं तो दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएंगी. जिन कैंडिडेट्स का नाम पहली लिस्ट में नहीं है, उनके नाम दूसरी लिस्ट में आने की उम्मीद है.

Mar 02, 2026 11:59 (IST)

India Post GDS Result 2026 Live Updates: शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा

India Post GDS Result 2026 Live Updates: पहली मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट हुए कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. उन्हें ओरिजिनल क्लास 10 सर्टिफिकेट, मार्कशीट, वैलिड फोटो ID प्रूफ, जाति या कैटेगरी सर्टिफिकेट दिखेने होंगे

Mar 02, 2026 11:05 (IST)

इन राज्यों में निकली सबसे अधिक वैकेंसी

सभी पोस्टल सर्कल में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा पद निकले हैं.  दिल्ली में इस साल सबसे कम वैकेंसी हैं, सिर्फ़ 38 पोस्ट हैं.

Advertisement
Mar 02, 2026 10:27 (IST)

India Post GDS Result LIVE Update : क्या है सिलेक्शन प्रक्रिया

 India Post GDS Result LIVE Update : इंडिया पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट प्रोसेस में लिखित और इंटरव्यू स्टेज नहीं है. सिलेक्शन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा.

Mar 02, 2026 09:40 (IST)

India Post GDS Result 2026 Live Updates: GDS को कितनी मिलती है Salary

India Post GDS Result 2026 Live Updates:  जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें हर महीने अच्छी सैलरी मिलेगी. BPM को 12 हजार रुपये से 29 हजार रुपये तक सैलरी के तौर पर हर महीने मिलेंगे. ABPM को 10 हजाप रुपये से 24 हजार रुपये हर महीने मिलेंगे.

Advertisement
Mar 02, 2026 09:22 (IST)

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट

इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया जाएगा. इसलिए नतीजों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही चेक करें. 

Mar 02, 2026 07:39 (IST)

कैसे तैयार की जाएगी Merit लिस्ट

उम्मीदवारों का सिलेक्शन पूरी तरह से उनकी 10वीं कक्षा के अंकों (Merit-based) के आधार पर किया जाएगा.

Mar 02, 2026 06:40 (IST)

India Post GDS Result 2026 Live Updates: 23 पोस्टल सर्कल में होगी भर्ती

 India Post GDS Result 2026 Live Updates: 23 पोस्टल सर्कल में GDS के पद भरे जाने हैं. पहली मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों का नाम होगा जिनका चयन इन पदों के लिए होगा. PDF में कैंडिडेट की डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, मार्क्स परसेंटेज, कैटेगरी होगी.

Mar 01, 2026 21:54 (IST)

India Post GDS Result 2026 Live Updates: दिल्ली सर्कल में सबसे कम हैं वैकेंसी

सभी पोस्टल सर्कल में, दिल्ली में इस साल सबसे कम वैकेंसी हैं, सिर्फ 38 पोस्ट हैं. आपको बता दें कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे दूसरे इलाकों में रिक्रूटमेंट ड्राइव में उपलब्ध पोस्ट का हिस्सा बहुत ज्यादा है.

Mar 01, 2026 21:37 (IST)

India Post GDS Result 2026 Live Updates: एक और मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है

अगर पहली मेरिट लिस्ट से सभी वैकेंसी नहीं भरी जाती हैं, तो आगे के राउंड में और मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है. जिन कैंडिडेट्स का नाम पहली लिस्ट में नहीं है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपडेट्स के लिए रोज ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें.

Mar 01, 2026 20:52 (IST)

India Post GDS Result 2026 Live Updates: मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद कैसे चेक करें

कैंडिडेट डिपार्टमेंट ऑफ़ पोस्ट्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. संबंधित सर्कल चुनने के बाद, उन्हें PDF डाउनलोड करना होगा और फाइंड ऑप्शन का इस्तेमाल करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करना होगा.

Mar 01, 2026 20:40 (IST)

India Post GDS Result 2026 Live Updates: इन डॉक्यूमेंट्स की भी पड़ सकती है जरूरत

कुछ पोस्ट के लिए, कैंडिडेट्स से लोकल भाषा की जानकारी का प्रूफ भी मांगा जा सकता है. रोल और सर्कल के हिसाब से साइकिलिंग या कंप्यूटर सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ सकती है. प्रोविजनल एंगेजमेंट लेटर जारी करने से पहले सभी डॉक्यूमेंट्स चेक किए जाएंगे.

Mar 01, 2026 19:11 (IST)

India Post GDS Result LIVE : GDS का Annual Package क्या होता है?

ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन और भत्ते दिए जाते हैं. इसमें मुख्य रूप से तीन पद होते हैं- BPM (ब्रांच पोस्ट मास्टर), ABPM (असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर) और डाक सेवक.

इन पदों का Annual Package इस प्रकार हैं

बीपीएम (BPM) का1,44,000 रुपये

एबीपीएम (ABPM)का 1,20,000 रुपये

डाक सेवक का1,20,000 रुपये होता है

चयनित उम्मीदवारों को इस मूल वेतन के साथ सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिलते हैं. बीपीएम शाखा के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होते हैं, जबकि एबीपीएम और डाक सेवक वितरण कार्यों में सहायता करते हैं.

Mar 01, 2026 17:48 (IST)

India Post GDS Result 2026 Live Updates : ऐसे करें रिजल्ट चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.

होमपेज पर आपको 'Results' या 'Shortlisted Candidates' का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें.

अब अपने राज्य (Circle) के नाम पर क्लिक करें.

आपके सामने एक PDF फाइल खुल जाएगी.

इस फाइल में अपना Roll Number या रजिस्ट्रेशन नंबर ढूंढें.

अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें.

Mar 01, 2026 16:12 (IST)

India Post GDS Result LIVE Update : कैटेगरी वाइज Expected GDS Cut Off 2026

भारतीय डाक विभाग द्वारा 28,636 पदों के लिए आयोजित GDS भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी की जा सकती है. चूंकि यह चयन पूरी तरह से 10वीं के अंकों पर आधारित है, इसलिए कंपीटिशन बड़ा है.

कैटेगरी वाइज  Expected GDS Cut Off 2026

UR (जनरल) 85% – 95%

OBC  80% – 90%

SC  80% – 88%

ST  79% – 85%

EWS  75% – 83%

PwBD  65% – 80% हो सकता है.

Mar 01, 2026 15:26 (IST)

India Post GDS Result LIVE Update : इन बातों का रखें ख्याल

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अनाधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया पर रिजल्ट से जुड़ी खबरों से सवाधान रहें. किसी भी तरह की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें. आपको बता दें कि सेलेक्टेड कैंडिडेट को विभाग द्वारा एसएमएस करके सूचित किया जाता है. 

Mar 01, 2026 14:58 (IST)

India Post GDS LIVE RESULT 2026 : इंडिया पोस्ट जीडीएस के लिए सेलेक्टेड कैंडिडेट क्या करेंगे काम?

जिन कैंडिडेट का चयन इंडिया पोस्ट जीडीएस के रूप में होगा, उन्हें ब्रांच पोस्ट मास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर जैसे पदों पर काम करना होगा. ये दोनों रोल ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग और डाक सेवाएं पहुंचाने का काम करते हैं. 

Mar 01, 2026 14:14 (IST)

India Post GDS Result 2026 Live Updates: मेरिट लिस्ट के बाद अगला चरण क्या होगा?

India Post GDS Result 2026 Live Updates: मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.

Mar 01, 2026 13:41 (IST)

India Post GDS Result 2026 : मेरिट लिस्ट ये डिटेल्स रहेंगी मेंशन

डिवीजन

ऑफिस

पोस्ट का नाम

पोस्ट कम्युनिटी

रजिस्ट्रेशन नंबर

परसेंटेज में मिले मार्क्स

डिवीजन एरिया जहां कैंडिडेट्स डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करेंगे.

Mar 01, 2026 12:12 (IST)

India Post GDS Result LIVE : कैसे तैयार की जाएगी मेरिट लिस्ट

India Post GDS Result LIVE : मेरिट लिस्ट को सर्कल के हिसाब से और कैटेगरी के हिसाब से तैयार किया गया है. अगर किसी सर्कल में कई पद खाली रह जाते है तो एक और लिस्ट जारी की जा सकती है.

Mar 01, 2026 11:50 (IST)

Gramin Dak Sevak (GDS) Result: indiapostgdsonline.gov.in पर जारी होगा रिजल्ट

Gramin Dak Sevak (GDS) Result: इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट आज, 1 मार्च, 2026 को इंडियन पोस्टल डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट - indiapostgdsonline.gov.in पर जारी होने की संभावना है.

Mar 01, 2026 11:20 (IST)

India Post GDS Result 2026 Live Updates: कई कैंडिडेट्स ने किया है आवेदन

India Post GDS Result 2026 Live Updates: इंडिया पोस्ट GDS की पोस्ट के लिए 18 से 40 साल के कैंडिडेट्स से एप्लीकेशन मंगाए गए थे. जिन्होंने मैथ्स और इंग्लिश के साथ 10वीं पास की थी. साथ ही लोकल भाषा की जानकारी थी.

Mar 01, 2026 10:50 (IST)

India Post GDS Result 2026 Live Updates: मेरिट लिस्ट के बाद अगला चरण क्या होगा?

India Post GDS Result 2026 Live Updates: मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.

Mar 01, 2026 10:09 (IST)

India Post GDS Result 2026 Live Updates: कई राज्यों में निकाली गई थी भर्ती

India Post GDS Result 2026 Live Updates:  भारतीय डाक विभाग  ने कई सारे राज्यों में ये भर्ती निकाली है.

इन राज्यों में होगी भर्ती

आंध्र प्रदेश

असम

बिहार

छत्तीसगढ़

दिल्ली

गुजरात

हरियाणा

हिमाचल प्रदेश

जम्मू कश्मीर

झारखंड

कर्नाटक

केरल

मध्य प्रदेश

महाराष्ट्र

नॉर्थ ईस्ट

ओडिशा

पंजाब

तमिलनाडु

तेलंगाना

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

पश्चिम बंगाल

Mar 01, 2026 09:35 (IST)

India Post GDS Result 2026 Live Updates: सर्कल के हिसाब से जारी होगी मेरिट लिस्ट

India Post GDS Result 2026 Live Updates: मेरिट लिस्ट सर्कल के हिसाब से और कैटेगरी के हिसाब से तैयार की जाएगी. किसी सर्कल में अगर पद खाली रहेंगे तो एक और लिस्ट को भी जारी किया जाएगा.

Mar 01, 2026 09:19 (IST)

GDS 1st Merit List 2026: इंडिया पोस्ट GDS की पहली मेरिट कैसे करें डाउनलोड

GDS 1st Merit List 2026 LIVE: इंडिया पोस्ट GDS की पहली मेरिट किसी भी समय जारी की जा सकती है. इस लिस्ट को डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से www.indiapost.gov.in पर अपलोड किया जाएगा.

Mar 01, 2026 09:08 (IST)

India Post GDS Result Live: इंडिया पोस्ट GDS 1st मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें

India Post GDS Result Live: इंडिया पोस्ट GDS की पहली मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें के लिए ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा.  नतीजे जारी करते ही होमपेज के "Results" सेक्शन पर एक लिंक एक्टिव हो जाएगा. जिसे क्लिक करना होगा.  स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट की PDF आ जाएगी.

Mar 01, 2026 08:52 (IST)

India Post GDS Result 2026 LIVE: 31 जनवरी से शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया

India Post GDS Result 2026 LIVE: ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी. जो कि 16 फरवरी 2026 तक चली थी. वहीं अब GDS नतीजों का इंतजार है

Mar 01, 2026 08:48 (IST)

India Post GDS Result 2026 LIVE: इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट

India Post GDS Result 2026 LIVE: इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट 2026 घोषित होते ही रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर उपलब्ध होगा.

Mar 01, 2026 08:05 (IST)

India Post GDS Result 2026 LIVE: मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद 15 दिनों के अंदर होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

India Post GDS Result 2026 LIVE: शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को मेरिट लिस्ट जारी होने के 15 दिनों के अंदर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. उन्हें ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी के दो सेट दिखाने होंगे.

Mar 01, 2026 08:03 (IST)

India Post GDS Result 2026 LIVE: मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया

India Post GDS Result 2026 LIVE: मेरिट लिस्ट में जिन कैंडिडेट्स का नाम होगा, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा. मेरिट लिस्ट सर्कल-वाइज़ और कैटेगरी-वाइज़ तैयार की जाएगी.

Mar 01, 2026 07:32 (IST)

India Post GDS Result 2026 LIVE: मेरिट लिस्ट जल्द जारी होने की संभावना

 India Post GDS Result 2026 LIVE:  नतीजे जारी करने की तारीख की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है. हालांकि, पिछले ट्रेंड्स के आधार पर, मेरिट लिस्ट जल्द जारी होने की संभावना है.

Mar 01, 2026 07:06 (IST)

India Post GDS Result 2026: 28 हजार से ज्यादा GDS पदों को होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 28 हजार से ज्यादा GDS पदों को भरा जाएगा. चयन सीधे तौर पर होगा, यानी कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी.

Mar 01, 2026 06:31 (IST)

India Post GDS Result 2026: 10वीं कक्षा के अंकों के हिसाब से होगा चयन

India Post GDS Result 2026: इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कोई लिखित परीक्षा नहीं हुई थी. उम्मीदवारों का चयन उनकी 10वीं क्लास के अंकों के आधार पर किया जाएगा. जिन भी उम्मीदवारों के 10वीं में अच्छे नंबर होंगे, उनको ये नौकरी मिल जाएगी.

Mar 01, 2026 06:22 (IST)

India Post GDS Result: इस वेबसाइट पर जाकर करें चेक

India Post GDS Result: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026, इंडिया पोस्ट  की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी किया जाएगा, जो कि एक पीडीएफ फॉर्मेट में होगा.

Feb 28, 2026 21:38 (IST)

India Post GDS Result LIVE 2026 : मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद क्या होगा

मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल जांच (Medical) के लिए बुलाया जाएगा. सेलेक्टेड अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर SMS और ईमेल के जरिए सूचना भी भेजी जाएगी.

Feb 28, 2026 21:14 (IST)

India Post GDS Result 2026 LIVE : इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट किस साइट पर होगा जारी

रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर देख सकेंगे. फिलहाल रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक डेट जारी नहीं की गई है, लेकिन पिछले साल के ट्रेंड को देखते हुए मेरिट लिस्ट जल्द जारी होने की संभावना है.

Feb 28, 2026 21:01 (IST)

India Post GDS Result 2026 LIVE : रिजल्ट कब होगा जारी?

सूत्रों के अनुसार, ग्रामीण डाक सेवक रिजल्ट को रीजन वाइज जारी किया जा सकता है. अगर रीजन वाइज जारी की गई तो कई दिनों में रिजल्ट आएगा.

Feb 28, 2026 20:54 (IST)

India Post GDS Result 2026 LIVE : किन पदों पर होगी भर्ती?


इस भर्ती के माध्यम से ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) पदों को भरा जाएगा.

Feb 28, 2026 19:12 (IST)

India Post GDS Result 2026 Live Updates: GDS रिजल्ट आने के बाद क्या करें?

अगर आपका नाम इंडिया पोस्ट GDS 1st मेरिट लिस्ट 2026 में है, तो आपको आगे ये फॉलो करना है-

स्टेट-वाइज मेरिट लिस्ट PDF को तुरंत डाउनलोड करके सेव कर लीजिए.

PDF से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के सामने अपनी DV की तारीख और जगह नोट कर लीजिए.

DV चेकलिस्ट में बताए गए सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स पहले से ही जमा कर लीजिए.

सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी (हर एक के दो सेट) ले लीजिए.

बताई गई डेडलाइन पर या उससे पहले तय डिविजनल हेड ऑफिस में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए रिपोर्ट करिए.

इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सफल होने के बाद प्रोविजनल एंगेजमेंट लेटर ले लीजिए.

एंगेजमेंट लेटर मिलने के 30 दिनों के अंदर प्री-एंगेजमेंट फॉर्मैलिटीज पूरी कर लीजिए.

Feb 28, 2026 18:59 (IST)

India Post GDS Result LIVE : कैटेगरी वाइज Expected India post GDS Cut Off 2026

भारतीय डाक विभाग द्वारा 28,636 पदों के लिए आयोजित GDS भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी की जा सकती है. चूंकि यह चयन पूरी तरह से 10वीं के अंकों पर आधारित है, इसलिए कंपीटिशन बड़ा है.

कैटेगरी वाइज  Expected GDS Cut Off 2026

UR (जनरल) 85% – 95%

OBC  80% – 90%

SC  80% – 88%

ST  79% – 85%

EWS  75% – 83%

PwBD  65% – 80% हो सकता है.

Feb 28, 2026 17:21 (IST)

India Post GDS Result 2026 Live Updates : India Post जीडीएस का 5 साल बाद कितनी होगी Salary

5 वर्ष की सर्विस के बाद, एनुअल टीआरसीए वेतन वृद्धि और डेली अलाउंस (DA) बदलाव के कारण आपके शुरूआती वेतन की तुलना में बढ़ जाएगा. यानी 5 साल बाद GDS Salary 16,000 रुपये से 18,000 रुपये  के बीच मंथली होने की उम्मीद है.

Feb 28, 2026 17:03 (IST)

India Post GDS Result LIVE : ग्रामीण डाक सेवक (GDS) का Annual Package क्या होता है?

ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन और भत्ते दिए जाते हैं. इसमें मुख्य रूप से तीन पद होते हैं- BPM (ब्रांच पोस्ट मास्टर), ABPM (असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर) और डाक सेवक.

इन पदों का Annual Package इस प्रकार हैं

बीपीएम (BPM) का1,44,000 रुपये

एबीपीएम (ABPM)का 1,20,000 रुपये

डाक सेवक का1,20,000 रुपये होता है

चयनित उम्मीदवारों को इस मूल वेतन के साथ सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिलते हैं. बीपीएम शाखा के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होते हैं, जबकि एबीपीएम और डाक सेवक वितरण कार्यों में सहायता करते हैं.

Feb 28, 2026 16:21 (IST)

India Post GDS Result LIVE : ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के भत्ते और सुविधाएं

इंडिया पोस्ट के जीडीएस कर्मचारियों को मूल वेतन के साथ कई लाभ मिलते हैं, जो उन्हें Financial Securityदेते हैं:

TRCA: यह सेवा घंटों और अवधि पर आधारित मुख्य भत्ता है, जिसमें 3% वार्षिक वेतन वृद्धि का प्रावधान है.

DA (महंगाई भत्ता):इंफ्लेशन से निपटने के लिए मूल वेतन के एक निश्चित प्रतिशत के रूप में मिलता है.

HRA (आवास भत्ता): अपने गृहनगर से बाहर तैनात कर्मचारियों को आवास खर्च हेतु दिया जाता है.

वित्तीय सुरक्षा: इसमें भविष्य की बचत के लिए PF (प्रोविडेंट फंड) और सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी की सुविधा शामिल है.

चिकित्सा लाभ: कर्मचारी और उनके परिवार के स्वास्थ्य खर्चों के लिए चिकित्सा सहायता प्रदान की जाती है.

Feb 28, 2026 16:02 (IST)

India Post GDS Salary 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस की Monthly Salary

भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को एक निश्चित वेतन प्रणाली के तहत भुगतान किया जाता है, जिसे TRCA (Time Related Continuity Allowance) कहा जाता है. 2026 के नियमों के अनुसार, पद के आधार पर शुरुआती मासिक वेतन का विवरण नीचे दिया गया है:

BPM (ब्रांच पोस्ट मास्टर): इस पद के लिए शुरुआती मूल वेतन (Basic TRCA) ₹12,000 प्रति माह निर्धारित है. वहीं, ABPM और डाक सेवक: इन पदों के लिए शुरुआती मूल वेतन ₹10,000 प्रति माह है.

Feb 28, 2026 15:45 (IST)

India Post GDS Result 2026 Live Results : इंडिया पोस्ट जीडीएस सैलरी 2026

ग्रामीण डाक सेवक के रूप में चुने गए युवाओं को हर दिन कम से कम 4 और ज्यादा से ज्यादा 5 घंटे काम करना होता है. इसे TRCA सिस्टम कहा जाता है. सैलरी की बात करें तो ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) को ₹12,000 महीना मिलता है, जबकि डाक सेवक और ABPM पदों के लिए ₹10,000 मासिक वेतन तय किया गया है.

Feb 28, 2026 15:11 (IST)

LIVE Updates of India Post Gramin Dak Sevak (GDS) Result 2026 : उम्र और योग्यता का गणित

इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार दौड़ में हैं जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है और जिन्होंने 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय के साथ पढ़ाई की है. साथ ही, उन्हें अपने इलाके की स्थानीय भाषा की जानकारी होना भी जरूरी है.

Feb 28, 2026 14:59 (IST)

स्टेट वाइज वैकेंसी डिटेल

आंध्र प्रदेश 1060

असम 639

बिहार 1344

छत्तीसगढ़ 1155

दिल्ली 38

गुजरात 1782

हरियाणा 270

हिमाचल प्रदेश 520

जम्मू और कश्मीर 267

झारखंड 908

कर्नाटक 1022

केरल 1691

मध्य प्रदेश 2102

महाराष्ट्र 3553

उत्तर पूर्वी 1019

ओडिशा 1191

पंजाब 261

राजस्थान 634

तमिलनाडु 2009

तेलंगाना 608

उत्तर प्रदेश 3169

उत्तराखंड 436

पश्चिम बंगाल 2963

Feb 28, 2026 14:02 (IST)

ndia Post GDS Result LIVE Updates : स्टेट वाइज वैकेंसी पर एक नजर

इस बार सबसे ज्यादा भर्तियां महाराष्ट्र (3,553) और उत्तर प्रदेश (3,169) में निकाली गई हैं. वहीं बिहार में 1,344 और मध्य प्रदेश में 2,102 पदों पर युवाओं को मौका मिलेगा. दिल्ली जैसे छोटे सर्कल में केवल 38 सीटें हैं, जिस वजह से वहाँ मुकाबला काफी कड़ा हो सकता है.

Feb 28, 2026 13:46 (IST)

India Post GDS Result 2026 Live Updates : किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा. इसके लिए आपको 15 दिन का समय मिलेगा. इन डॉक्यूमेंट्स को जरूर अपने पास रखें.

जाति प्रमाण पत्र 

पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड)

जन्म तिथि का प्रमाण

मेडिकल सर्टिफिकेट

Feb 28, 2026 13:43 (IST)

India Post GDS Result 2026 Live Updates : रिजल्ट कैसे चेक करें?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.

होमपेज पर आपको 'Results' या 'Shortlisted Candidates' का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें.

अब अपने राज्य (Circle) के नाम पर क्लिक करें.

आपके सामने एक PDF फाइल खुल जाएगी.

इस फाइल में अपना Roll Number या रजिस्ट्रेशन नंबर ढूंढें.

अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: युद्ध के बीच दुनिया में 'गैस संकट'? | Sucherita Kukreti | Israel Iran War | NDTV