Highest Salary UPSC : हर साल लाखों उम्मीदवार UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास कर IAS, IPS, IFS या IRS अधिकारी बनने का सपना देखते हैं. लेकिन तैयारी के दौरान एक सवाल जो सबसे ज्यादा पूछा जाता है कि आखिर इन चारों सेवाओं में सबसे ज्यादा सैलरी और सुविधाएं किसे मिलती हैं. बता दें कि शुरुआत में तो इन सभी अफसर की सैलरी लगभग समान होती है लेकिन जैसे-जैसे एक्सपीरिएंस और प्रमोशन होती है तो फिर सैलरी, जिम्मेदारियों और सुविधाओं में बड़ा अंतर दिखाई देने लगता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि IAS, IPS, IFS और IRS में वेतन और सुविधाओं के मामले में कौन-कौन किससे आगे है.
IAS, IPS, IFS और IRS की स्टार्टिंग सैलरी कितनी होती है?
दरअसल, इन चारों की शुरुआती सैलरी लगभग एक जैसी होती है. 7वें वेतन आयोग के अनुसार IAS, IPS, IFS और IRS अधिकारियों की शुरुआती बेसिक सैलरी पे लेवल-10 में 56,100 रुपये महीने से शुरू होती है. इसके अलावा डीए (DA), एचआरए (HRA) और अन्य भत्ते भी मिलते हैं.
प्रमोशन के साथ क्यों बढ़ जाता है अंतर?
IAS - बेसिक सैलरी सबसे ज्यादाहालांकि, करियर में आगे बढ़ने के साथ सैलरी और सुविधाओं में अंतर दिखाई देने लगता है. IAS अधिकारियों को प्रमोशन के दौरान सैलरी इंक्रीमेंट का लाभ मिलता है और वे देश के सर्वोच्च नौकरशाही पद कैबिनेट सचिव तक पहुंच सकते हैं. इस पद का बेसिक सैलरी 2.50 लाख रुपये प्रतिमाह तक पहुंचता है, जो इन सेवाओं में सबसे अधिक माना जाता है.
IPS - सुरक्षा और स्पेशल सुविधाओं का मिलता है फायदा
वहीं IPS अधिकारियों को भी शानदार हाइक मिलता है, लेकिन उनकी हाईएस्ट सैलरी आमतौर पर 2.25 लाख रुपये महीने के आसपास माना जाता है. इसके साथ उन्हें सुरक्षा, सरकारी वाहन, सुरक्षा कर्मी और अन्य प्रशासनिक सुविधाएं मिलती हैं, जो इसको बाकियों से अलग बनाती हैं.
IFS - विदेश में पोस्टिंग से बढ़ जाती है कमाई
IFS (Indian Foreign Service) अधिकारियों की शुरुआती सैलरी भले अन्य सेवाओं जैसी हो, लेकिन विदेश में तैनाती के दौरान उन्हें विदेशी भत्ता और कई स्पेशल सुविधाएं मिलती हैं. कई मामलों में उनकी कुल कमाई अन्य सेवाओं से काफी अधिक हो सकती है. आवास, बच्चों की शिक्षा और विदेश में रहने से जुड़े कई खर्च सरकार वहन करती है.
IRS - आयकर और टैक्स प्रशासन की होती है अहम जिम्मेदारी
वहीं, IRS (Indian Revenue Service) अधिकारियों की शुरुआती सैलरी भी समान रहती है. यह सेवा आयकर और अप्रत्यक्ष कर प्रशासन से जुड़ी होती है. प्रमोशन पर IRS अधिकारियों की सैलरी भी 2.25 लाख रुपये तक पहुंच सकता है.
आखिर किसकी सैलरी सबसे ज्यादा?
अगर केवल हाईएस्ट सैलरी की बात करें तो IAS की सबसे आगे दिखाई देती है. वहीं विदेशी पोस्टिंग और अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं को देखें तो IFS हैं. दूसरी ओर IPS और IRS भी शानदार वेतन, प्रतिष्ठा और सरकारी सुविधाओं मिलती हैं.
यह भी पढ़ें- 5 सरकारी नौकरियां जिसमें नहीं देना होता है Interview, सिर्फ एग्जाम से होता है सिलेक्शन