सुरक्षाबलों के जवानों के लिए सुनहरा मौका, सब-इंस्पेक्टर के 1,167 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता

Sarkari Naukri 2026 : सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने LDCE के तहत सब-इंस्पेक्टर (GD) के 1,167 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. BSF, CRPF, ITBP और SSB के योग्य जवान 31 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जानें योग्यता और सिलेक्शन प्रोसेस.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक निर्धारित की गई है.

BSF SI Recruitment 2026 : देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने का एक बेहद शानदार अवसर आया है. सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (LDCE) 2026 के जरिए सब-इंस्पेक्टर (GD) के 1,167 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इसके तहत BSF, CRPF, ITBP और SSB के पात्र कांस्टेबल, हेड-कांस्टेबल और एएसआई रैंक के जवान सीधे सब-इंस्पेक्टर पद के लिए 12 नवंबर से आवेदन शुरू हो चुके हैं, जो 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं किस पद पर कितनी रिक्तियां, आवेदन प्रोसेस और योग्यता क्या चाहिए.

वैकेंसी डिटेल्स

सब-इंस्पेक्टर (जीडी) पोस्ट के लिए जारी 1,167 रिक्तियों में बीएसएफ के 235 (पुरुष-223 और महिला-12), सीआरपीएफ के 377 (पुरुष-347 और महिला-30), एसएसबी के 125 (महिला) और आईटीबीपी के 430 (महिला) पद शामिल हैं.

12 नवंबर से 31 दिसंबर तक करें आवेदन

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू हो चुकी है, जो 31 दिसंबर तक चलेगी. ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी कर सकते हैं.

क्या चाहिए योग्यता

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों के लिए बुनियादी प्रशिक्षण सहित चार साल की नियमित सेवा पूरी होनी चाहिए.

Advertisement

आवेदकों की अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा (सीबीटी मोड), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 35,400 से 1,12,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी. इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें- IAS बनने के बाद क्या दोबारा UPSC परीक्षा दे सकते हैं? जान लीजिए नियम

Featured Video Of The Day
वाराणसी में युवतियों का हंगामा, डोसा दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं