बिहार सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू, BPSC ने बताई तारीख

BPSC AEDO Application Dates: बिहार में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली गई थी, आयोग ने अब पिछले नोटिफिकेशन को रद्द करते हुए आवेदन की नई तारीखों का ऐलान किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
BPSC AEDO भर्ती के लिए आवेदन फिर से होंगे शुरू

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तरफ से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के पदों पर फिर से आवेदन शुरू करने का ऐलान किया गया है. आयोग की तरफ से इसे लेकर एक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि 22 अगस्त 2025 को जारी नोटिफिकेशन संख्या 87/2025 को रद्द करते हुए योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर 2026 से शुरू होंगे. बीपीएससी की तरफ से कुल 935 पदों पर ये भर्ती निकाली गई है, जिसकी तमाम जरूरी तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. 

नोट कर लीजिए जरूरी तारीखें 

  • आवेदन शुरू होने की तारीख - 1 दिसंबर 2026
  • फीस जमा करने की शुरुआती तारीख - 1 दिसंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख - 31 दिसंबर 2026 
  • फीस जमा करने की आखिरी तारीख - 30 दिसंबर 2026

BPSC AEDO भर्ती का लंबा इंतजार

पिछले कई महीनों से अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं. कई महीनों बाद एक बार फिर आवेदन प्रक्रिया को एक बार फिर शुरू किया गया है, ऐसे में अभ्यर्थियों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ सकती है. जो उम्मीदवार अपना आवेदन करना चाहते हैं, वो बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से पहले एक बार नोटिफिकेशन को जरूर देख लें. 

आवेदन करने का तरीका

  • आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर ऑललाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद सभी जरूरी जानकारी भरें
  • फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें
  • आखिर में रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें
  • इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें

कैसे होगा परीक्षा का पैटर्न?

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य योग्यता विषय और सामान्य भाषा से सवाल पूछे जाएंगे. लिखित परीक्षा में गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है. ज्यादा जानकारी के लिए बीपीएससी की वेबसाइट पर जाएं. 

यह भी पढ़ें | इन देशों में जाकर मुफ्त पढ़ाई कर सकते हैं विदेशी छात्र, देख लीजिए लिस्ट

यह भी पढ़ें | UPPSC के नए चेयरमैन IPS आलोक सिंह कौन हैं? दो साल के लिए मिली आयोग की जिम्मेदारी

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP Samvaad 2026| Bareilly हिंसा की पूरी कहानी! Tauqeer Raza को पुलिस ने कैसे दबोचा? SSP ने खोले राज!
Topics mentioned in this article
BPSC AEDO Applications
BPSC AEDO Exam
BPSC Notification
Bpsc Exam

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं