8th Pay Commission Latest Update: 8वें वेतन आयोग पर बड़ी सुगबुगाहट, विशेषज्ञों की भर्ती शुरू, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी?

अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में एक बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. आइए, जानते हैं इस नए वेतन आयोग से जुड़े 10 सबसे अहम सवालों (FAQs) के जवाब.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था. चर्चा है कि 8वें वेतन आयोग में इसे 3.68 तक ले जाया जा सकता है.

10 Important Questions on the 8th Pay Commission : देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है और विशेषज्ञों की भर्ती की प्रक्रिया भी चर्चा में है. अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में एक बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. आइए, जानते हैं इस नए वेतन आयोग से जुड़े 10 सबसे अहम सवालों (FAQs) के जवाब.

8वें वेतन आयोग पर 10 जरूरी सवाल (FAQs)

8वां वेतन आयोग कब लागू होगा?

आमतौर पर वेतन आयोग हर 10 साल में लागू होता है. 7वां वेतन आयोग 2016 में आया था, इस लिहाज से 8वें वेतन आयोग के जनवरी 2026 से लागू होने की प्रबल संभावना है.

क्या विशेषज्ञों की भर्ती शुरू हो गई है?

जी हां, आयोग ने 20 पदों पर आवेदन आमंत्रित किया है.  ताकि समय पर रिपोर्ट तैयार की जा सके.

कितनी बढ़ सकती है न्यूनतम सैलरी?

विशेषज्ञों का अनुमान है कि फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से न्यूनतम सैलरी 18,000 से बढ़कर ₹26,000 या उससे अधिक हो सकती है.

फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) क्या होगा?

7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था. चर्चा है कि 8वें वेतन आयोग में इसे 3.68 तक ले जाया जा सकता है.

Advertisement
पेंशनभोगियों को क्या फायदा होगा?

वेतन आयोग का लाभ केवल मौजूदा कर्मचारियों को ही नहीं, बल्कि पेंशनर्स को भी मिलता है. उनकी पेंशन में भी बेसिक सैलरी के अनुपात में वृद्धि होगी.

क्या 8वां वेतन आयोग आखिरी होगा?

ऐसी चर्चाएं थीं कि सरकार नया आयोग नहीं बनाएगी, लेकिन मौजूदा महंगाई और आर्थिक स्थितियों को देखते हुए आयोग का गठन अनिवार्य लग रहा है.

Advertisement
एरियर (Arrears) मिलेगा या नहीं?

यदि आयोग के गठन में देरी होती है और इसे पिछली तारीख से लागू किया जाता है, तो कर्मचारियों को एरियर का लाभ मिलता है.

वेतन वृद्धि का आधार क्या होगा?

यह महंगाई दर (Inflation), जीडीपी ग्रोथ और कर्मचारियों की कार्यक्षमता के डेटा पर आधारित होगा.

किन कर्मचारियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा?

इसका लाभ पे-मैट्रिक्स के लेवल 1 से लेकर लेवल 18 तक के सभी श्रेणियों के कर्मचारियों को मिलेगा.

Featured Video Of The Day
Failed Peace Talks के बाद Hormuz Strait में US का Blockade, Trump बोले Iran का खेल खत्म कर देंगे