5 सरकारी नौकरियां जिसमें नहीं देना होता है Interview, सिर्फ एग्जाम से होता है सिलेक्शन

Bina Interview wali Job list : यहां जानिए SSC, रेलवे और इंडिया पोस्ट की प्रमुख भर्तियों में चयन कैसे होता है, किस परीक्षा के लिए क्या योग्यता चाहिए और किस नौकरी में इंटरव्यू की झंझट नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
SSC MTS परीक्षा 10वीं पास कैंडिडेट्स के लिए आयोजित होती है. सिलेक्शन मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाता है.

Government Jobs Without Interview : अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो बता दें कि हर नौकरी का सिलेक्शन प्रोसेस अलग होता है. किसी के लिए केवल एग्जाम देना होता है, तो किसी के लिए एग्जाम और इंटरव्यू दोनो और कुछ भर्तियों में न एग्जाम, न इंटरव्यू होता है डायरेक्ट भर्ती होती है. बस डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन किया जाता है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी नौकरियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें केवल एग्जाम के आधार पर सिलेक्शन होता है. उम्मीदवार को किसी तरह का इंटरव्यू नहीं देने की जरूरत नहीं पड़ती.

एसएससी सीजीएल | SSC CGL

SSC Combined Graduate Level (CGL) परीक्षा ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है. इसमें चयन के लिए पहले Tier-1 परीक्षा, फिर Tier-2 परीक्षा और उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराया जाता है. इसमें आपको इंटरव्यू नहीं लिया जाता है. यह परीक्षा केंद्र सरकार के कई प्रतिष्ठित विभागों में नियुक्ति का रास्ता खोलती है.

एसएससी सीएचएसएल | SSC CHSL

12वीं पास उम्मीदवारों के बीच SSC CHSL काफी लोकप्रिय है. इसमें उम्मीदवारों को Tier-1 और Tier-2 परीक्षा से गुजरना होता है. इसके अलावा स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाता है. अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है.

एसएससी जीडी | SSC GD

एसएससी जीडी (SSC GD) भर्ती में 10वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. सिलेक्शन प्रोसेस में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होता है.

Advertisement

SSC MTS में भी इंटरव्यू नहीं

SSC MTS परीक्षा 10वीं पास कैंडिडेट्स के लिए आयोजित होती है. सिलेक्शन मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाता है. हवलदार पदों के लिए मेडिकल एग्जाम भी होती है.

इंडिया पोस्ट जीडीएस | India Post GDS

इंडिया पोस्ट GDS ऐसी भर्ती है जिसमें न तो लिखित परीक्षा होती है और न ही इंटरव्यू.इसमें न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है और सिलेक्शन डायरेक्ट 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाता है. 

Advertisement

रेलवे की फेमस नौकरियां

  • RRB Group D में 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसमें सिलेक्श प्रोसेस सीबीटी CBT, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होता है.
  • वहीं,  RRB NTPC 12वीं पास और हायर एजुकेटेड वाले कैंडिडेट्स के लिए प्रमुख भर्ती है. 
  • इसमें फर्स्ट स्टेप सीबीटी (CBT), सेकेंड स्टेप सीबीटी (CBT), कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट, टाइपिंग स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम आयोजित की जाती है.

यह भी पढ़ें- BBA के बाद क्या करें? Business Development Executive बनकर शुरू कर सकते हैं शानदार करियर, जानें सैलरी और ग्रोथ

Featured Video Of The Day
Flydubai Attack : नमाज के नाम पर हमला! को-पायलट का पर्दाफाश! कैप्टन स्मित ने खोला राज