पहाड़ पर घर, नीचे स्कूल... बस इतनी सी यादों के सहारे अपनों को ढूंढ रहा झारखंड का बेटा

करीब 12 साल पहले चाईबासा से बिछड़ा एक मासूम अब केरल के कन्नूर में युवक बनकर अपने परिवार की तलाश कर रहा है. वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने परिजनों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • झारखंड के चाईबासा से करीब बारह साल पहले बिछड़ा युवक केरल के कन्नूर जिले में मिला
  • युवक की उम्र लगभग 18 वर्ष है और वह अपने परिवार की तलाश में सोशल मीडिया का उपयोग कर रहा
  • युवक के अनुसार उसका घर एक छोटे पहाड़ पर था जहां स्कूल और साइकिल रिपेयरिंग की थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

करीब 12 साल पहले झारखंड के चाईबासा से बिछड़ा एक मासूम अब युवक बनकर अपने परिवार की तलाश कर रहा है. केरल राज्य के कन्नूर जिले में मिले इस युवक की उम्र अब लगभग 18 वर्ष है. धुंधली यादों के बीच उसे केवल इतना पता है कि उसका घर चाईबासा में है. लंबे अरसे बाद अब वह सोशल मीडिया और जनसहयोग के जरिए अपने माता-पिता तक पहुंचने की कोशिश में जुटा है. युवक का नाम गोमा उर्फ राजा बताया जा रहा है. वह लंबे समय से अपने परिवार से मिलने की उम्मीद संजोए हुए है और अब सोशल मीडिया व जनसहयोग के माध्यम से अपने परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है.

घर और इलाके से जुड़ी यादें
युवक के अनुसार, उसका घर एक छोटे पहाड़ पर स्थित था और उस पहाड़ के नीचे एक स्कूल था, हालांकि उसे स्कूल का नाम याद नहीं है. वह घर से स्कूल बस द्वारा जाता था, लेकिन छुट्टी के बाद पैदल घर लौटता था. स्कूल के पास ही एक साइकिल रिपेयरिंग की दुकान भी थी.

परिवार के बारे में जानकारी
युवक को अपने परिवार के सदस्यों के नाम आंशिक रूप से याद हैं. उसके अनुसार पिता का नाम बोलराम, माता का नाम मणि और भाई का नाम फंटूस है. इसके अलावा उसकी दो छोटी बहनें हैं, जिनके नाम टरकी और तिर्की बताए जा रहे हैं.

जनता से अपील
चाईबासा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को इन नामों या दिए गए विवरण के संबंध में कोई भी जानकारी हो, तो वे कृपया आगे आएं और युवक को उसके परिवार से मिलाने में सहायता करें.

Featured Video Of The Day
एक स्कूटी पर इतने बच्चे? गाजियाबाद का VIDEO देख लोग हैरान
Topics mentioned in this article