Jharkhand: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर मर्डर मामले में पुलिस ने बताया कैसे क्या हुआ, हत्या के अगले दिन खुद एसपी ने की पूजा

Jharkhand News: रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने चोरी के दौरान पहचान लिए जाने के डर से गार्ड की हत्या की थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
SSP offered prayers ranchi jaganath temple
NDTV

Ranchi Jagannath Temple Guards Murder News: झारखंड की राजधानी रांची के प्रसिद्ध जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या और लूटपाट के मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने मंदिर के पास रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उन्होंने उन्हें पहचान लिया था.

मृत्तक के परिजनों ने पुलिस के खिलाफ दिखाई नराजगी

वही घटना के अगले दिन  शुक्रवार को विरोध में मंदिर इलाके में घंटों बवाल जारी रहा. पुलिस और मृत्तक के परिजनों के बीच काफी गहमा गहमी देखने को मिली. गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. हालात को गंभीर होता देख मंदिर न्यास समिति व प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप पर वार्ता के बाद लोग शांत हुए.

तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले को बढ़ता देख पुलिस ने जांच के दायरे को बढ़ाते हुए इलाके की छानबीन तेज की.रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की स्पेशल टीम ने सीसीटीवी (CCTV) और फॉरेंसिक जांच के जरिए 6-12 घंटे में आरोपियों को दबोच लिया.

चोरों ने पहचानने के कारण उतारा था मौत के घाट

मामले को लेकर रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी चोर मंदिर के आसपास के ही रहने वाले हैं. उन्होंने खुद की अय्याशी के लिए मंदिर में  चोरी करने कीयोजना बनाई थी. उन्हें पता था की रात मंदिर में किस तरह की सुरक्षा व्यवस्था होती है और जब ये लोग वहां चोरी करने पहुंचे तो मृतक गार्ड बिरसा मुंडा ने सभी चोरों को पहचान लिया था. इसके बाद पकड़े जाने के डर से इन लोगों  ने उनकी लोहे की रॉड को सर में मार कर हत्या कर दी.

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान

 एसएसपी रंजन ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन आरोपियों की पहचान की गई है. साथ मंदिर की दानपेटी से चोरी राशि भी इनके पास से बरामद कर ली गई है.

मंदिर में पूजा-अर्चना कर SSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

वही घटना के बाद मंदिर इलाके में काफी सन्नाटा पसरा रहा. इसी को देखते हुए, एसएसपी ने शुक्रवार को खुद घटनास्थल का दौरा किया और मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए. 

मंदिरों की सुरक्षा को और मजबूत करने का दिया भरोसा

उन्होंने जनता को आश्वासन देते हुए  कहा कि शहर के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा. इसके तहत सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा की जा रही है. इसके तहत  पुलिस प्रशासन अब यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों.

Advertisement

क्या था मामला

बता दें कि बीते गुरुवार की रात अपराधियों ने जगन्नाथ मंदिर की दानपेटियों से पैसे चुराकर भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी गार्ड बिरसा मुंडा ने उन्हें भागते हुए पहचान लिया.इसके बाद उन्होंने पकड़े जाने के डर से उसकी बेहरमी से हत्या कर दानपेटी से  चुराए रुपये लेकर फरार हो गए. 

यह भी पढ़ें; झारखंड: रजरप्पा में भैरवी नदी का डेंजर जोन क्यों है खतरनाक? हाई कोर्ट ने दिया बैरिकेडिंग का आदेश

Featured Video Of The Day
Boxing सिर्फ़ चोट नहीं, हिम्मत भी! Priya Ghanghas, Arundhati Choudhary को कहां से मिलता है मोटिवेशन?